उपचुनाव में कैलास मोदी चुने गए बेलकुपा पंचायत के मुखिया

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव- 2018 के तहत 19 दिसंबर को धनबाद जिले में मुखिया के एक पद समेत कुल नाै पदों के लिए मतदान हुआ था। शनिवार को मतगणना हुई।

By mritunjayEdited By: Publish:Sat, 22 Dec 2018 01:47 PM (IST) Updated:Sat, 22 Dec 2018 01:47 PM (IST)
उपचुनाव में कैलास मोदी चुने गए बेलकुपा पंचायत के मुखिया
उपचुनाव में कैलास मोदी चुने गए बेलकुपा पंचायत के मुखिया

धनबाद, जेएनएन। निरसा प्रखंड के बेलकुपा पंचायत से कैलास मोदी मुखिया चुने गए हैं। शनिवार को मतगणना के दाैरान कैलास मोदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी परिमल मोदी को 170 वोटों के अंतर से पराजित किया। मतगणना के बाद निर्वाची पदाधिकारी निरसा के अंचल अधिकारी कृष्णा मरांडी ने कैलास मोदी को मुखिया निर्वाचित किए जाने का प्रमाण पत्र प्रदान किया। 

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव- 2018 के तहत 19 दिसंबर को धनबाद जिले में मुखिया के एक पद समेत कुल नाै पदों के लिए मतदान हुआ था। शनिवार को राजकीय पालीटेक्निक निरसा धनबाद परिसर में मतगणना हुई। बेलकुपा पंचायत से कैलास मोदी मुखिया चुने गए। 

बेलकुपा पंचायत

प्रत्याशी-प्राप्त मत 

कैलाश मोदी - 988 (विजेता) 

परिमल मोदी - 818

बाबुजान मरांडी - 111

बाकू मोदी - 767

बिनोद हेम्ब्रम - 215

बैजनाथ टुडू - 533

सुरेंद्र टुडू - 105

रद वोट - 167

chat bot
आपका साथी