विधानसभा अध्यक्ष के विरोध में सड़क पर उतरा झाविमो, फूंका पुतला

जिलाध्यक्ष ने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष ने कानून का गला घोंटने का काम किया है।मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के ऊपर के नेताओं के दबाव से प्रभावित होकर फैसला सुनाया है।

By mritunjayEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 04:04 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 04:04 PM (IST)
विधानसभा अध्यक्ष के विरोध में सड़क पर उतरा झाविमो, फूंका पुतला
विधानसभा अध्यक्ष के विरोध में सड़क पर उतरा झाविमो, फूंका पुतला

धनबाद, जेएनएन। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के न्यायाधिकरा द्वारा झाविमो के छह विधायकों के भाजपा में विलय को वैध ठहराने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर पार्टी के कार्यकर्ताओं सड़क पर उतरकर विरोध किया है। गुरुवार को झाविमो के धनबाद जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चाैक पर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव का पुतला दहन किया। 

झाविमो समर्थक विधानसभा अध्यक्ष के पुतले को लेकर रणधीर वर्मा चाैक पर पहुंचे। पहले उन्होंने सभा की। इसके बाद पुतले को जलाया। जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष ने कानून का गला घोंटने का काम किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के ऊपर के नेताओं के दबाव से प्रभावित होकर फैसला सुनाया है। अब चुनाव में जनता फैसला करेगी। मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष ने अपने फैसले में विधायक अमर बाउरी, नवीन जायसवाल, रणधीर सिंह, आलोक चाैरसिया, जानकी यादव और गणेश गंझू के भाजपा में शामिल होने को वैध ठहराया था। 

chat bot
आपका साथी