पुत्र और पत्नी समेत जोड़ापोखर थाना के मुंशी अखिलेश की सड़क दुर्घटना में माैत, इलाज के लिए जा रहे थे रांची

पलामू छतरपुर निवासी अखिलेश यादव बुधवार की सुबह अपने 12 वर्षीय पुत्र के इलाज कराने के लिए परिवार के साथ एक कार से रांची जा रहे थे। तभी डाल्टनगंज से रांची जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक ट्रक ने उनकी कार को काफी तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 05:58 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 05:58 PM (IST)
पुत्र और पत्नी समेत जोड़ापोखर थाना के मुंशी अखिलेश की सड़क दुर्घटना में माैत, इलाज के लिए जा रहे थे रांची
जोड़ापोखर थाना के मुंशी अखिलेश यादव ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। जोरापोखर थाना के मुंशी अखिलेश यादव, उनकी पत्नी और पुत्र की बुधवार को सड़क हादसे में दर्दनाम माैत हो गई। तीनों कार से डाल्टेनगंज से रांची जा रहे थे। रास्ते में ट्रक की चपेट में आ गए। माैके पर ही तीनों की माैत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस परिवार में शोक की लहर दाैड़ गई।  पुलिस मेंस एसोसिएशन ने अखिलेश, उनकी पत्नी और पुत्र के माैत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

सिपाही अखिलेश यादव जोरापोखर थाना में मुंशी के पद पर कार्यरत था। घटना डाल्टेनगंज से रांची जाने वाले मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह हुई। पलामू छतरपुर निवासी अखिलेश यादव बुधवार की सुबह अपने 12 वर्षीय पुत्र के इलाज कराने के लिए परिवार के साथ एक कार से रांची जा रहे थे। तभी डाल्टनगंज से रांची जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक ट्रक ने उनकी कार को काफी तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि मौके पर ही अखिलेश यादव उनकी पत्नी तथा पुत्र की मौत हो गई। घटना की सूचना धनबाद तक पहुंचने के बाद यह पुलिसकर्मियों के बीच मातम का माहौल है।

एसएसपी असीम विक्रांत मिंज के आदेश पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के दो पदाधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस मेंस एसोसिएशन के मंत्री हीरालाल महतो तथा उपाध्यक्ष जोहन उरांव को पलामू छतरपुर के कावेल गांव भेजा गया है। मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अंतिम संस्कार के लिए जिला पुलिस कल्याण कोष से 20 हजार की सहायता राशि भी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा भिजवाया गया है। पलामू में ही सिपाही अखिलेश यादव तथा उनके पत्नी, पुत्र का अंतिम संस्कार होना है।

chat bot
आपका साथी