मांगों पर नहीं की वार्ता तो थमाई धरना की चेतावनी Dhanbad News

जनता मजदूर संघ कोयला भवन शाखा के अध्यक्ष बीके झा ने बीसीसीएल के असैनिक अभियंत्रण विभाग के महाप्रबंधक पर श्रमिक संगठनों की अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा है कि उन्हें 19 अप्रैल को ही 11 सूत्री मांगपत्र दिया गया था। इस पर वार्ता की गुजारिश की गई थी।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 12:48 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 12:48 PM (IST)
मांगों पर नहीं की वार्ता तो थमाई धरना की चेतावनी Dhanbad News
महाप्रबंधक पर श्रमिक संगठनों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

धनबाद, जेएनएन : जनता मजदूर संघ कोयला भवन शाखा के अध्यक्ष बीके झा ने बीसीसीएल के असैनिक अभियंत्रण विभाग के महाप्रबंधक पर श्रमिक संगठनों की अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा है कि उन्हें 19 अप्रैल को ही 11 सूत्री मांगपत्र दिया गया था। इस पर वार्ता की गुजारिश की गई थी। 15 जून तक उन्होंने इसे संज्ञान में भी नहीं लिया और न ही वार्ता के लिए बुलाया है। इससे साबित होता है कि महाप्रबंधक श्रमिक संगठनों को गंभीरता से नहीं ले रहे। यह स्थिति ठीक नहीं है। सभी मुद्दे जरूरी व कर्मचारियों के हित से जुड़े हुए हैं। झा ने कहा है कि यदि 21 जून तक महाप्रबंधक इस पर संज्ञान नहीं लेते और श्रमिक संगठन को वार्ता के लिए नहीं बुलाते तो उनके कार्यालय के समक्ष जनता मजदूर संघ धरना-प्रदर्शन करेगा।

यह है मांग पत्र :

- कोयला नगर व कार्मिक नगर के ए व बी टाइप आवासों की शीघ्र मरम्मत की जाए।

- आवास आवंटन होने के बाद आवासों की मरम्मत का कार्य नहीं किया जा रहा है। उसे निर्धारित समय पर किया जाए।

- निदेशक बंगलो तालाब एवं ए टाइप छठ तालाब की सफाई व सौंदर्यीकरण किया जाए।

- जलापूर्ति विभाग के पंप हाउस-1 के पास जो शेड है उसे विवाह स्थल बनाया जाए।

- कोयला नगर, कार्मिक नगर एवं जगजीवन नगर के कर्मचारियों को टॉर्च, बैट्री व रेनकोट उपलब्ध कराया जाए।

- जलापूर्ति विभाग के कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं व कई होने वाले हैं, उनकी जगह पर जनरल मजदूरों का पदस्थापन किया जाए।

- कोयला नगर व कार्मिक नगर के सभी आवासों की टंकी की सफाई बारिश के पहले करवाई जाए।

- कोयला नगर ए व बी टाइप आवासों पर जो पेड़ उग आए हैं उनकी कटाई करवाई जाए।

- आवासों का रंगरोगन करवाया जाए।

- टीवी सेंटर पंप हाउस के पास वाशरूम बनवाया जाए।

chat bot
आपका साथी