Dhanbad Politics: जनता मजदूर संघ बच्चा गुट ने बेनीडीह पैच में अम्बे माइनिंग का क‍िया चक्का जाम

नियोजन की मांग को लेकर शनिवार को जनता मजदूर संघ बच्चा गुट ने ब्लाक दो क्षेत्र के बेनीडीह पैच में अम्बे माइनिंग का चक्का जाम कर दिया।संघ द्वारा स्थानीय ग्रामीण बेरोजगारों को कम्पनी में प्राथमिकता के आधार पर नियोजन देने की मांग की जा रही है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 05:04 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 05:04 PM (IST)
Dhanbad Politics: जनता मजदूर संघ बच्चा गुट ने बेनीडीह पैच में अम्बे माइनिंग का क‍िया चक्का जाम
संघ द्वारा स्थानीय ग्रामीण बेरोजगारों को कम्पनी में प्राथमिकता के आधार पर नियोजन देने की मांग की जा रही है।

संवाद सहयोगी, बाघमारा: नियोजन की मांग को लेकर शनिवार को जनता मजदूर संघ बच्चा गुट ने ब्लाक दो क्षेत्र के बेनीडीह पैच में अम्बे माइनिंग का चक्का जाम कर दिया।संघ द्वारा स्थानीय ग्रामीण बेरोजगारों को कम्पनी में प्राथमिकता के आधार पर नियोजन देने की मांग की जा रही है। इस मुद्दे पर आउट सोर्सिंग कम्पनी के साथ वार्ता विफल होने के बाद संघ समर्थक आंदोलन पर उतर आये। उनलोगों ने उत्खनन स्थल पर उत्पादन कार्य मे लगी मशीनों को रोक दिया तथा अम्बे माइनिंग के कार्यलय के समीप धरना पर बैठ गये।सूचना पाकर बाघमारा पुलिस आन्दोलनस्थल पर पहुच वार्ता का प्रयास किया।मगर संघ समर्थकों ने कहा कि कई बार मांग पत्र देने का बाद भी आउट सोर्सिंग प्रबंधन ने सकारात्मक पहल नही किया है।अब बगैर नियोजन के वार्ता नही होगी।जिप सदस्य सुभाष राय ने कहा कि अम्बे माइनिंग प्रबंधन बाहर से मजदूरो व कर्मियों को लाकर यहां कार्य करवा रहा है।जो नियम के विरुद्ध है।पहले परियोजना प्रभावित गावो के लोगो को नियोजन देना चाहिए तभी बाहरी कामगारों को रखना चाहिये था।मौके पर जगदीश सिंह, तेजबहादुर सिंह,मनोज राय, गिरीश शर्मा,वीणा सच्चर,धनेश्वर ठाकुर,लखित यादव थे।

chat bot
आपका साथी