SNMMCH: मांगों पर अब तक नहीं हुआ पहल, 27 से झामुमो कार्यालय के समक्ष कर्मचारियों का प्रदर्शन

अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले राज्य के विभिन्न कर्मचारियों के संगठन एकजुट हो गए हैं। मांगों को लेकर अब तक राज्य सरकार की ओर से कोई पहल नहीं होने के बाद कर्मचारी अब आंदोलन के मूड में आ गए हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:59 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:09 AM (IST)
SNMMCH: मांगों पर अब तक नहीं हुआ पहल, 27 से झामुमो कार्यालय के समक्ष कर्मचारियों का प्रदर्शन
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले राज्य के विभिन्न कर्मचारियों के संगठन एकजुट हो गए हैं। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले राज्य के विभिन्न कर्मचारियों के संगठन एकजुट हो गए हैं। मांगों को लेकर अब तक राज्य सरकार की ओर से कोई पहल नहीं होने के बाद कर्मचारी अब आंदोलन के मूड में आ गए हैं। इस संबंध में कर्मचारियों ने ऑनलाइन बैठक करके धनबाद सहित तमाम जिलों के कर्मचारियों को अवगत कराया है। महामंत्री सपन कुमार कर्मकार ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि 27 जुलाई को हर राज्य के तमाम जिलों में स्थापित झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो के कार्यालय के समक्ष कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। यहां पर काली पट्टी लगाकर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। संगठन के बैनर तले विभिन्न कर्मचारी संगठन भी रहेंगे।

27 को प्रभावित रहेगा दफ्तरों में कामकाज

कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए 27 जुलाई को दफ्तरों में कामकाज प्रभावित होने की आशंका है इसमें स्वास्थ्य विभाग के तमाम कर्मचारी भी शामिल हो रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अभी तक कोई पहल नहीं होने के वजह से काफी परेशानी हो रही है।

13 अगस्त को गांधी चौक पर धरना

13 अगस्त को प्रत्येक जिले के गांधी चौक के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। राज्य में लगभग 30,000 चतुर्थवर्गीय कर्मचारी विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत हैं। कर्मचारियों ने कहा है कि बिहार सरकार की तर्ज पर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को तृतीय वर्गीय कर्मचारी में समायोजित किया। दरअसल राज्य में कार्यरत चतुर्थवर्गीय कर्मचारी फिलहाल तृतीय वर्गीय कर्मचारी का कामकाज कर रहे हैं। इससे पहले भी सरकार ने प्रोन्नति करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है जिससे चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही चतुर्थवर्गीय कर्मचारी को ग्रेड पे भी अभी तक मांग के अनुसार तय नहीं किया गया है। इसके लिए भी सरकार से विशेष मांग की गई है।

धनबाद में भी कर्मचारियों ने की बैठक

प्रदर्शन को लेकर धनबाद में भी कर्मचारियों ने बैठक कर आगे की रणनीति तैयार किया। जिला सचिव सुबोध कुमार ने बताया कि चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को लगातार सरकार आश्वासन दे रही है। लेकिन अब तक कोई पहल नहीं होना दुर्भाग्य है। उन्होंने बताया कि 27 को सभी कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल होंगे इसके लिए प्रखंड स्तर तक तैयारी हो गई है।

chat bot
आपका साथी