शिबू ने ताड़ पर चढ़ने वालों को सिपाही बहाली में प्राथमिकता की वकालत की, कहा-मूलवासी को ही मिले नाैकरी Dhanbad News

JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा कि अब जाकर झारखंड में झारखंडी सोच रखनेवालों की सरकार बनी है। इसका नेतृत्व माटी का बेटा हेमंत सोरेन कर रहा है।

By Edited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 08:03 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 08:34 AM (IST)
शिबू ने ताड़ पर चढ़ने वालों को सिपाही बहाली में प्राथमिकता की वकालत की, कहा-मूलवासी को ही मिले नाैकरी Dhanbad News
शिबू ने ताड़ पर चढ़ने वालों को सिपाही बहाली में प्राथमिकता की वकालत की, कहा-मूलवासी को ही मिले नाैकरी Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन की सरकार और अपने पुत्र हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद से झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन पूरे फार्म में हैं। सोरेन लगातर एक से बाद एक बयान जारी कर रहे हैं। कभी स्थानीय नीति तो कभी नियोजन नीति पर खुलकर बोल रहे हैं। अब उन्होंने तृतीय और चतुर्थ वर्ग की नाैकरियों में प्राथमिकता को लेकर अजीब-सी योग्यता लागू करने की बात की है। 

दुमका से रांची जाने के क्रम में सोरेन शनिवार को बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा में थोड़ी देर के लिए रुके थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अब जाकर झारखंड में झारखंडी सोच वालों की सरकार बनी है। इसका नेतृत्व माटी का बेटा हेमंत सोरेन कर रहा है। हेमंत से पहले जो लोग सरकार में थे उन्होंने झारखंड को लूटने का काम किया। सोरेन ने कहा कि शीघ्र ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसके बाद बाद झारखंड के विकास में तेजी आएगी।

सोरेन ने कहा कि झारखंड के मूलवासियों को तृतीय और चतुर्थ वर्ग की नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी। इन नाैकरियों की नियुक्ति 1932 के खतियान के आधार हो। कहा कि झारखंड के मूलवासी और आदिवासी ग्रामीण व जंगल क्षेत्र में रहते हैं। इनकी परंपरागत योग्यता को भी नियोजन में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। सिपाही में भर्ती के दाैरान पेड़ और ताड़ पर चढ़ने वालों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। झामुमो सुप्रीमो ने कहा कि अब रोजगार के लिए झारखंड के युवाओं को दूसरे प्रदेश में पलायन नहीं करना पड़ेगा। इस माैके पर सोरेन ने चार फरवरी को पार्टी के स्थापना दिवस पर धनबाद में होने वाले कार्यक्रम को लेकर झामुमो नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया। मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, पूर्व विधायक फूलचंद मंडल, केंद्रीय सदस्य सह जिप सदस्य दुर्योधन प्रसाद चौधरी, पैगाम अली, मदन महतो, रतिलाल टुडू, एजाज अहमद, अख्तर अंसारी, वकील महतो, लाल मोहन महतो, मिठ्ठू गुप्ता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी