झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन पहुंचे धनबाद, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

JMM President Shibu Soren झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष शिबू सोरेन मंगलवार को धनबाद पहुंचे। सर्किट हाउस में पहुंचने पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सोरेन ने पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं की हाैसलाअफजाई की।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 03:04 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 03:04 PM (IST)
झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन पहुंचे धनबाद, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष शिबू सोरेन ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता,धनबाद। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान मुख्यमंत्री के पिता शिबू सोरेन मंगलवार कि दोपहर 12:00 बजे के करीब धनबाद सर्किट हाउस पहुंचे। वह रांची से दुमका की ओर जा रहे थे, धनबाद में हुआ भोजन के लिए रुके हैं।उनके स्वागत के लिए झामुमो पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। उनके पहुंचने के साथ ही धनबाद के झामुमो कार्यकर्ता ने फूल माला से उनका स्वागत किया। हालांकि शिबू सोरेन ने इस दौरान मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई किया और पार्टी को और भी मजबूत स्थिति में बनाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया। अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि धनबाद मैं वर्तमान में चार विधायक व एक सांसद है फिर भी धनबाद का विकास ठीक-ठाक से नहीं कर पा रहे हैं। इसके लिए हमें यस संकल्प लेना होगा कि हम धनबाद का विकास आगे बढ़ाएं।

पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

शिबू सोरेन पंचायत चुनाव व निगम चुनाव को लेकर भी अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया। कहा कि ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जुड़े लोगों को ही चुनाव में सहभागिता करवाया। गौरतलब हो कि इस पर चर्चा थी कि निगम चुनाव हुआ है पंचायत चुनाव पार्टी स्तरीय होगा मगर ऐसा हुआ नहीं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि झामुमो एक जन कल्याणकारी पार्टी है, इसलिए उनके कार्यकर्ता प्रकार की सारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं।

chat bot
आपका साथी