Covid-19 Patient को निजी अस्पताल ने एक दिन के इलाज का थमाया 1 लाख का बिल, भाभी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री रेस

विधायक सीता सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भावुक अपील की है। ट्वीट किया है-बिल को देखकर कोई भी दंग रह जाए। गरीब तो गरीब अमीर को भी हार्टअटैक आ जाए। 1 दिन के इलाज का खर्च 1 लाख रुपये। गरीब इलाज का नाम सुनकर ही बेमौत मर जाएगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 09:45 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 08:28 PM (IST)
Covid-19 Patient को निजी अस्पताल ने एक दिन के इलाज का थमाया 1 लाख का बिल, भाभी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री रेस
झामुमो विधायक सीता सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( फाइल फोटो)।

जामा, जेएनएन। दुमका जिले के जामा विधानसभा क्षेत्र की विधायक और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था की दुखती रग पर हाथ रखा है। झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के नाम पर प्राइवेट अस्पतालों में लूट मची है। रांची के एक अस्पताल ने एक मरीज को एक दिन के इलाज का बिल एक लाख रुपये थमाया है। इस सवाल उठाते हुए झामुमो विधायक सीता सोरेन ने अपने देवर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भावुक अपील की है। ट्वीट किया है-इस बिल को देखकर कोई भी दंग रह जाए। गरीब तो गरीब अमीर को भी हार्टअटैक आ जाए। 1 दिन के इलाज का खर्च 1 लाख रुपये। गरीब इलाज का नाम सुनकर ही बेमौत मन जाएगा। मुख्यमंत्री जी, निजी अस्पतालों पर लगाम लगाएं। कोरोना इलाज की दर तय करें। 

.@BannaGupta76 जी, कृपया मामले का संज्ञान लेते हुए ऐसे मनमानियों/गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में कदम उठायें एवं कड़ी कार्रवाई करें। https://t.co/a8zbCw76v7" rel="nofollow

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 18, 2021

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री का दिया निर्देश

अपनी भाभी सीता सोरेन के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तुंरत एक्शन में आ गए। उन्होंने सीता सोरेन के ट्वीट को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता को रिट्वीट कर कार्रवाई करने को कहा है। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए कदम उठाने को निर्देश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला

बोकारो के अरविंद कुमार सिंह कोरोना इलाज के लिए रांची के द्वारका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती हुए। उन्हें एक दिन का कोरोना इलाज का बिल एक लाख रुपये थमाया गया। उन्होंने अपनी आपबीती झामुमो विधायक सीता सोरेन तक पहुंचाई। इसके बाद मुख्यमंत्री की भाभी सीता सोरेन ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

chat bot
आपका साथी