मधुपुर चुनाव में जुटी जिला झामुमो, टुंडी विधायक मथुरा और व्यावसायिक प्रकोष्ठ ने संभाला मोर्चा

17 अप्रैल को मधुपुर उपचुनाव को लेकर मतदान होना है। ऐसे में झामुमो ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। राज्य कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा आसपास की जिला कमेटियों को भी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में लोगों को गोलबंद करने का आदेश दिया गया है।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 12:16 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 12:16 PM (IST)
मधुपुर चुनाव में जुटी जिला झामुमो, टुंडी विधायक मथुरा और व्यावसायिक प्रकोष्ठ ने संभाला मोर्चा
पार्टी के धनबाद जिला सचिव पवन महतो ने कहा कि स्थितियां झामुमो के पक्ष में हैं।

जागरण संवाददाता, धनबाद: 17 अप्रैल को मधुपुर उपचुनाव को लेकर मतदान होना है। ऐसे में झामुमो ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं ही मधुपुर में कैंप कर रहे हैं। इसके अलावा राज्य कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा आसपास की जिला कमेटियों को भी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में लोगों को गोलबंद करने का आदेश दिया गया है। धनबाद जिला से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और व्यवसायिक प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष अमितेश सहाय ने मोर्चा संभाल लिया है।

जिला सचिव पवन महतो ने बताया कि हाल के दिनों में ही विधायक मथुरा प्रसाद महतो और वे अपनी टीम के साथ मधुपुर का दौरा कर वापस लौटे हैं। स्थितियां झामुमो के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के लोग लगातार गांव स्तर पर लोगों से संपर्क कर रहे हैं।

12 से कैंप करेंगे अमितेश सहाय: मधुपुर चुनाव को लेकर व्यावसायिक प्रकोष्ठ ने अपना कार्य शुरू कर दिया है। 12 अप्रैल से प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष अमितेश सहाय मधुपुर में कैंप करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से जमीनी स्तर पर कार्य करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीधे तौर पर लोगों से संपर्क करने का आदेश है। एकदम नीचले स्तर पर जाकर कार्य करना है।

जिलाध्यक्ष बीमार: जिला झामुमो धनबाद के जिलाध्यक्ष रमेश टुडू इस उपचुनाव से दूर हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण वे घर में आराम कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में सचिव पवन महतो पर बड़ी जिम्मेवारी आ चुकी है। इसके अलावा महिला मोर्चा की डॉ. नीलम मिश्रा भी मधुपुर का दौरा कर वहां की स्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं।

chat bot
आपका साथी