आमाघाटा मौजा की जमीन में हेराफेरी; जमीन जालसाजों के फेरे में फंसे झामुमो जिलाउपाध्यक्ष DHANBAD News

आमाघाटा मौजा की जमीन की हेराफेरी कर बेचने के मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है। इस मामले में जालसाजों ने झामुमो जिलाउपाध्यक्ष मुकेश सिंह को भी अपना शिकार बनाया है। सिंह को जालसाजों ने 13 कठ्ठा जमीन बेची है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 03:04 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 03:04 PM (IST)
आमाघाटा मौजा की जमीन में हेराफेरी; जमीन जालसाजों के फेरे में फंसे झामुमो जिलाउपाध्यक्ष DHANBAD News
आमाघाटा मौजा की जमीन की हेराफेरी कर बेचने के मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : आमाघाटा मौजा की जमीन की हेराफेरी कर बेचने के मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है। इस मामले में जालसाजों ने झामुमो जिलाउपाध्यक्ष मुकेश सिंह को भी अपना शिकार बनाया है। सिंह को जालसाजों ने 13 कठ्ठा जमीन बेची है।

हालांकि जालसाजों ने सीधे तौर पर यह जमीन उन्हें नहीं दी, बल्कि पहले उपरोक्त जमीनक को तीन अन्य लोगों को बेचा गया और उसके बाद इसे सिंह को दी गई है। इस मामले में मुकेश सिंह ने साफ किया है कि यदि उनकी जमीन को लेकर विवाद सामने आता है तो वे भी पुलिस की शरण में जाएंगे।

आमाघाटा मौजा में मृतक अनंतदेव चंद्रा के नाम पर 80 डिसमिल जमीन थी। इसमें से 28.50 कठ्ठा जमीन हीरा कारोबारी उदय कुमार गुप्ता को दी गई। जबकि शेष में से 13 कठ्ठा जमीन मुकेश कुमार सिंह ने खरीदी है। सिंह का दावा है कि उन्होंने उपरोक्त जमीन 14 लाख रुपये प्रति कठ्ठा की दर से भुगतान किया है। यह भुगतान शहर के एक दंत चिकित्सक को किया गया है।

जमीन खरीदने से पहले जमीन का सत्यापन प्रमाण पत्र अंचलाधिकारी से भी प्राप्त किया गया। सिंह ने कहा कि यदि इस जमीन को लेकर कोई भी विवाद सामने आता है तो वे सीधे तौर पर जिससे जमीन खरीदी है उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।

पुलिस गिरफ्त से बाहर सभी आरोपित : इस मामले में तीन महिलाओं समेत कुल 10 लोगों को आरोपित बनाया गया है। इनमें से एक फर्जी अनंतदेव चंद्रा पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। वहीं अन्य नौ की तलाश है। इन आरोपितयों में नीरज कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह, भोला साव, राजेश साव समेत अन्य शामिल हैं। यह सभी फरार हैं। सरायढेला थाना पुलिस इन सभी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

chat bot
आपका साथी