सीएम के समर्थन में उतरी झामुमो, कहा- भाजपा को 12 सांसद देने वाले राज्य की केंद्र ने की अनदेखी

धनबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट पर भाजपा के नेताओं समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने आलोचना की है। वहीं झामुमो ने कहा कि भाजपा को 12 सांसद देने वाले झारखंड में एक भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी केंद्र सरकार ने नहीं दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:50 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:50 PM (IST)
सीएम के समर्थन में उतरी झामुमो, कहा- भाजपा को 12 सांसद देने वाले राज्य की केंद्र ने की अनदेखी
सीएम के समर्थन में उतरी झामुमो, कहा- भाजपा को 12 सांसद देने वाले राज्य की केंद्र ने की अनदेखी

जागरण संवाददाता, धनबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट पर भाजपा के नेताओं समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने आलोचना की है। वहीं झामुमो ने कहा कि भाजपा को 12 सांसद देने वाले झारखंड में एक भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी केंद्र सरकार ने नहीं दी। मुख्यमंत्री के ट्वीट का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर झामुमो नेताओं ने केंद्र सरकार पर राज्य सरकार की अवहेलना करने का आरोप लगाया है।

झामुमो व्यवसायी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष अमितेश सहाय ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में 581 एडिशनल प्रेशर युक्त ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण करने जा रही है। लेकिन दुख की बात यह है कि इसमें झारखंड का नाम कहीं नहीं है। झारखंड ने 14 में से 12 सीटों पर भाजपा को सांसद दिया है। देश की कुल खनिज संपदा का 40 फीसद झारखंड से पूरे देश को प्राप्त होता है। पर अफसोस है कि यहां के लोगों की हक की बात नहीं की जा रही है। सहाय ने कहा कि कोरोना पर विजय प्राप्त करने का दावा प्रधानमंत्री ने जनवरी में करते हुए कहा था कि भारत विश्व को भी रास्ता बताएगा। लेकिन आज देश में लाखों की तदाद में मौतें हो रही हैं। सहाय ने अपनी यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उनके इस पोस्ट के बाद पार्टी समेत आम नेताओं ने भी काफी प्रतिक्रिया दी। इधर, झामुमो जिला कमेटी ने भी मुख्यमंत्री का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से राज्य की जनता का हक देने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी