सत्ता हाशिल करने के बाद जोश में झामुमो, ऐतिहासिक होगा 48वां स्थापना दिवस Dhanbad News

आगामी चार फरवरी को गोल्फ मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत तमाम विधायक एवं मंत्री शामिल होंगे।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 06 Jan 2020 08:40 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jan 2020 08:40 AM (IST)
सत्ता हाशिल करने के बाद जोश में झामुमो, ऐतिहासिक होगा 48वां स्थापना दिवस Dhanbad News
सत्ता हाशिल करने के बाद जोश में झामुमो, ऐतिहासिक होगा 48वां स्थापना दिवस Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झारखंड की सत्ता हाशिल करने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा जोश में है। झामुमो 48वें स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने में जुट गया है। आगामी चार फरवरी को गोल्फ मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत तमाम विधायक एवं मंत्री शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी गई हैं।

तैयारियों को लेकर तेलीपाड़ा स्थित दिशोम जाहेर थान में रविवार को जिला कमेटी की बैठक हुई। बैठक के आरंभ में पार्टी नेता स्व. प्यारेलाल महतो एवं स्व. रामधीन महतो को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद स्थापना दिवस समारोह को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश समेत दूसरे राज्यों से भी पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आगमन होगा। समिति की ओर से सभी मोर्चा को तैयारियां करने का निर्देश जारी किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 11 फरवरी को कांको में बाबा तिलका मांझी, 12 फरवरी को सरायढेला में स्व. प्रभु महतो एवं 25 फरवरी को गोधर में स्व. नेपाल रवानी का श्रद्धांजलि कार्यक्रम  भी पार्टी की ओर से आयोजित किया जाएगा।

बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, सचिव पवन महतो, अशोक मंडल, कंसारी मंडल, मन्नू आलम, महानगर अध्यख देबू महतो, प्रवक्ता अरुनव सरकार समेत काफी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

chat bot
आपका साथी