काग्रेस ज्वाइन करने के बाद जिप सदस्य अशोक सिंह पहुंचे धनबाद

धनबाद जिला परिषद सदस्य अशोक सिंह काग्रेस की सदस्यता लेने के बाद गुरुवार को धनबाद पहुंचे। धनब

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 05:30 AM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 05:30 AM (IST)
काग्रेस ज्वाइन करने के बाद जिप सदस्य अशोक सिंह पहुंचे धनबाद
काग्रेस ज्वाइन करने के बाद जिप सदस्य अशोक सिंह पहुंचे धनबाद

धनबाद : जिला परिषद सदस्य अशोक सिंह काग्रेस की सदस्यता लेने के बाद गुरुवार को धनबाद पहुंचे। धनबाद में काग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। काग्रेस पार्टी में अपना विश्वास जताते हुए श्री सिंह ने कहा कि काग्रेस ही देश को अच्छा शासन दे सकती है। उन्होंने गाधी सेवा सदन स्थित गाधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

फेसबुक पर टिप्पणी से भड़के काग्रेस नेता अभिजीत राज

फेसबुक पर टिप्पणी से नाराज काग्रेस नेता अभिजीत राज और टिप्पणी करने वाले पथराकुल्ही निवासी अमित सिन्हा के बीच गुरुवार को मारपीट हो गई। अभिजीत राज ने आरोप लगाते हुए कहा की अमित सिन्हा लगातार उनके खिलाफ बेबुनियाद बातें लिखकर उनकी छवि खराब करना चाहता है। मारपीट के बाद अमित सिन्हा ने धनबाद एसएसपी से घटना की लिखित शिकायत की। हालाकि थोड़ी देर में ही दोनों के बीच सुलह हो गई और शिकायत वापस ले ली गई ।

chat bot
आपका साथी