करम महोत्सव में दिखी झारखंडी संस्कृति

संवाद सहयोगी राजगंज टीम बगदाहा स्थित बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में देवान क्लब द्वारा आयोजित

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 08:26 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 08:26 PM (IST)
करम महोत्सव में दिखी झारखंडी संस्कृति
करम महोत्सव में दिखी झारखंडी संस्कृति

संवाद सहयोगी, राजगंज टीम: बगदाहा स्थित बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में देवान क्लब द्वारा आयोजित करम महोत्सव में झारखंडी संस्कृति की झलक दिखी। बाघमारा व तोपचांची प्रखंड सहित कोयलांचल की 115 टीमों ने हिस्सा लिया। पारंपरिक परिधान में लिपटी जावा मंडली की युवतियों ने इस दौरान राजगंज को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर मानव श्रृंखला बनाई।

आयोजक पूर्व विधायक के प्रतिनिधि हलधर महतो एवं समाजसेवी वाणी देवी ने करम डाल की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। करम टीमों ने गीत व नृत्य के जरिए राजगंज को प्रखंड का दर्जा दिए जाने की मांग रखी। महोत्सव में शामिल राजगंज इलाके के लोगों काफी सराहना की। हलधर महतो ने कहा कि करमा पर्व झारखंड की माटी से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि विलुप्त होते जा रहे करमा पर्व को बचाने में स्व राजकिशोर बाबू का अहम योगदान रहा। उन्ही के आदेश पर पांच वर्ष पूर्व बगदाहा स्टेडियम में भव्य आयोजन किया गया था।

उन्होंने कहा कि आज इस पवित्र त्योहार के माध्यम से बहनें अपने भाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राजगंज को प्रखंड बनाने की मांग करती है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आजसू छात्र संघ के जिला अध्यक्ष शेखर महतो, सदानंद महतो, धनंजय प्रसाद महतो, रामचंद्र महतो, मनोज हांसदा, दिलीप कुमार महतो, संजय कुमार महतो, मुरलीधर महतो, करमचंद तुरी, ओम प्रकाश शर्मा, श्रीकांत महतो, रामलाल मुर्मू, भीम कुमार हांडी, पंकज महतो, नितेश महतो, भुवनेश्वर महतो, विजय कुमार महतो, उमेश महतो आदि की सक्रिय भागीदारी रही।

chat bot
आपका साथी