Jharkhand: मल्टी मॉडल टर्मिनल से ही नौकायन का होगा संचालन, झारखंड के विकास का खुलेगा रास्ता

Multi Model Turminal साहिबगंज गंगा घाट पर मल्टी मॉडल टर्मिनल बनकर तैयार हो गया है। इससे झारखंड का विकास होगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:09 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 12:09 PM (IST)
Jharkhand: मल्टी मॉडल टर्मिनल से ही नौकायन का होगा संचालन,  झारखंड के विकास का खुलेगा रास्ता
Jharkhand: मल्टी मॉडल टर्मिनल से ही नौकायन का होगा संचालन, झारखंड के विकास का खुलेगा रास्ता

साहिबगंज, जेएनएन। भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा पिछले दिनों जिन चार कंपनियों को जलयानों के संचालन के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया गया था उन्हें मल्टी माडल टर्मिनल से ही चलाना होगा। अन्य जगह से संचालन की सूचना पर जलयानों को जब्त कर लिया जाएगा तथा उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अडाणी लाजिस्टिक लिमिटेड, जय बजरंगबली स्टोन वक्स, कैम्ब्रिैैज कंस्ट्रक्शन लिमिटेड व वर्सलेश शिपिंग सर्विस को भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने जलयान संचालन के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया था। उसके आधार पर जिला प्रशासन ने चारों कंपनियों को जलयान संचालन की अनुमति पिछले माह दी। बाद में यह बात सामने आयी कि अलग अलग कंपनियों ने अपना अलग अलग घाट बना लिया और वहीं से जलयान का संचालन करने लगे। इस वजह से विधि व्यवस्था की भी समस्या पैदा होने लगी। भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने भी इसपर आपत्ति जतायी जिसके बाद जिला प्रशासन ने इस संबंध में पत्र निर्गत कर दिया है। इसकी सूचना कटिहार जिला प्रशासन को भी दे दी गयी है। गौरतलब हो कि साहिबगंज व कटिहार के मनिहारी के बीच जलयानों का परिचालन होता है। इसके माध्यम से स्टोन चिप्स लदे ट्रकों को ढोया जाता है। दो साल के लिए साहिबगंज व दो साल के लिए कटिहार द्वारा घाटों की बंदोबस्ती की जाती थी। कटिहार की अवधि 31 मार्च 2020 को पूरी हो गयी। इस साल साहिबगंज जिला प्रशासन को घाटों की बंदोबस्ती करनी थी लेकिन आयुक्त की आपत्ति की वजह से वह नहीं हो सका।

chat bot
आपका साथी