Jharkhand Weekend Lockdown: खत्म हुआ 38 घंटे का संपूर्ण लॉकडाउन, खुल गए धनबाद के हाट-बाजार

Weekend Lockdown झारखंड में 19 जून की शाम 4 बजे दूसरा वीकेंड लॉकडाउन शुरू हुआ। पहला वीकेंड लॉकडाउन 12 जून की शाम 4 बजे से 14 जून की सुबह 6 बजे तक था। झारखंड में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 22 अप्रैल को मिनी लॉकडाउन लगा था।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:03 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 10:03 AM (IST)
Jharkhand Weekend Lockdown: खत्म हुआ 38 घंटे का संपूर्ण लॉकडाउन, खुल गए धनबाद के हाट-बाजार
सिटी सेंटर-बरवाअड्डा फोर लेन रोड पर पसरा सन्नाटा ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। झारखंड में कोरोना संक्रमण की चेन को पूरी तरह से तोड़ने के लिए मिनी लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) के बाद अनलॉक के दाैरान वीकेंड लॉकडाउन लागू किया जा रहा है। धनबाद, बोकारो गिरिडीह, हजारीबाग, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ समेत झारखंड के सभी जिलों में शनिवार की शाम 4 बजे वीकेंड लॉकडाउन शुरू हुआ। रविवार 20 जून को पूरी तरह से लॉकडाउन रहा। 21 जून सोमवार सुबह 6 बजे के बाद वीकेंड लॉकडाउन समाप्त हुआ। इसके बाद तमाम दुकान-बाजार खुल गए। वीकेंड लॉकडाउन काफी प्रभावी रहा।

दूसरा वीकेंड लॉकडाउन

झारखंड में 19 जून की शाम 4 बजे दूसरा वीकेंड लॉकडाउन शुरू हुआ। पहला वीकेंड लॉकडाउन 12 जून की शाम 4 बजे से 14 जून की सुबह 6 बजे तक था। झारखंड में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 22 अप्रैल को मिनी लॉकडाउन लगा था। इसके बाद 3 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई। 17 जून की सुबह छह बजे से 24 जून की सुबह 6 बजे तक अनलॉक 3.0 की अवधि है। 

फल, सब्जी और राशन आदि की दुकानें बंद

धनबाद में शनिवार (19 जून) की शाम चार बजे से 38 घंटे के लिए सब्जी, राशन, फल की भी दुकानें बंद हो गईं। अब ये दुकानें सोमवार (21 जून) की सुबह छह बजे के बाद ही खुलेंगी। यानी रविवार को राज्य में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए पिछले दो हफ्ते से साप्ताहिक लॉकडाउन का प्रविधान किया है, ताकि लोग घरों से बाहर नहीं निकलेंगे तो कोरोना वायरस की चेन टूटेगी और संक्रमण पर लगाम कसने में सहुलियत होगी। सोमवार की सुबह छह बजे के बाद फिर सभी दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुल जाएंगी और हर दिन शाम चार बजे तक खुलेंगी। रविवार को कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान डेयरी आउटलेट व मेडिकल सेवा समेत अन्य को पाबंदियों से छूट दी गयी है। शेष सभी दुकानें बंद रहेंगी। वीकेंड लॉकडाउन के दाैरान घर से बाहर जाने वाले यात्रियों को रेल या एयर टिकट दिखाना होगा। वीकेंड लॉकडाउन से इन्हें छूट डेयरी आउटलेट डायग्नोस्टिक सेंटर क्लीनिक अस्पताल पेट्रोल पंप रसोई गैस रेस्टोरेंट से होम डिलिवरी कोल्ड स्टोरेज गोदाम हाइवे पर ढाबा मालवाहक वाहन दूध की दुकानें दवा की दुकानें सीएनजी

chat bot
आपका साथी