Dhanbad Weather Alert: लो प्रेशर ने रोका मानसून का रास्ता, अब थोड़ा विलंब से होगा आगमन; माैसम विभाग ने किया सावधान

Jharkhand Weather Alert पहले शुक्रवार शाम तक मानसून के पश्चिम बंगाल से धनबाद पहुंच जाने की संभावना जताई गई थी। मगर लो प्रेशर ने मानसून का रास्ता रोक दिया है। जब तक लो प्रेशर खत्म नहीं होगा तब तक मानसून का आगमन नहीं होगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:45 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 08:25 AM (IST)
Dhanbad Weather Alert: लो प्रेशर ने रोका मानसून का रास्ता, अब थोड़ा विलंब से होगा आगमन; माैसम विभाग ने किया सावधान
धनबाद के बैंक मोड़ में बारिश का नजारा ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। झारखंड के पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में मानसून पहुंच गया है। माैसम विभाग ने मानसून के शुक्रवार को धनबाद के रास्ते झारखंड में प्रवेश करने की संभावना जताई थी। धनबाद और आसपास के जिलों में जमकर बारिश हुई। हालांकि यह मानसून की बारिश नहीं थी। शहर के कई इलाके पानी से सराबोर हो गए। सड़कों पर चार फीट तक जल जमाव हो गया तो रेल क्वार्टर और दूसरे कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। इसे प्री मानसून की बारिश बताई जा रही है। बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर ने धनबाद समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश कराया। शनिवार को भी लो प्रेशर की सक्रियता बनी रहने की संभावना है। लो प्रेशर के बने रहने तक मानसून का आगमन नहीं होगा। अब रविवार को धनबाद में मानसून के आने की भविष्यवाणी की जा रही है। 

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर ने रोका रास्ता

पहले शुक्रवार शाम तक मानसून के पश्चिम बंगाल से धनबाद पहुंच जाने की संभावना जताई गई थी। मगर लो प्रेशर ने मानसून का रास्ता रोक दिया है। जब तक लो प्रेशर खत्म नहीं होगा तब तक मानसून का आगमन नहीं होगा। शनिवार को भी लो प्रेशर के बादलों से ही धनबाद समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने बारिश के साथ तेज हवा चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। 12 और 13 जून को वज्रपात से एहतियात बरतने को लेकर आगाह भी किया है।

आज से कम लगेगी गर्मी, 30 के नीचे रहेगा तापमान

शनिवार से गर्मी भी कुछ कम हो जाएगी क्योंकि तापमान में काफी गिरावट आ जाएगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे रहेगा।बुधवार तक 27 से 28 डिग्री तापमान रहने की संभावना है।

दो दिनों झमाझम ने पूरा कर दिया हफ्ते भर का कोटा

दो दिन हुई झमाझम बारिश ने ही हफ्ते भर का कोटा पूरा कर दिया। धनबाद में सामान्य बारिश जहां जून के पहले सप्ताह में 53 फीसद कम थी, अब 34 फीसद ज्यादा हो गई है। जून में अब तक की सामान्य बारिश 49.6 एमएम होना चाहिए था जो 66.2 एमएम हो चुकी है। 16 जून तक का संभावित तापमान शनिवार अधिकतम 28 न्यूनतम 24 रविवार अधिकतम 29 न्यूनतम 24 सोमवार अधिकतम 28 न्यूनतम 24 मंगलवार अधिकतम 28 न्यूनतम 24 बुधवार अधिकतम 27 न्यूनतम 24

chat bot
आपका साथी