Jharkhand Unlock 3: आज से अनलॉक थ्री शुरू; अनलॉक दो से क‍ितना अलग है तीन...जान‍िए

आज से झारखंड में अनलॉक 3 की शुरुआत हो गई है। शॉप‍िंग मॉल खोलने की इजाजत इस बार सरकार ने दे दी है। लेक‍िन ई-पास में कोई छूट नहीं म‍िली है। कुछ र‍ियायतों को छोड़ अगर देखा जाए तो अनलाॅक टू से अनलॉक थ्री बहुत अगल नहीं है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 03:09 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 12:46 PM (IST)
Jharkhand Unlock 3: आज से अनलॉक थ्री शुरू; अनलॉक दो से क‍ितना अलग है तीन...जान‍िए
17 जून 2021 आज से झारखंड में अनलॉक थ्री लागू हो गया है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन। Lockdown, Jharkhand Lockdown, Jharkhand Unlock 3 आज से झारखंड में अनलॉक थ्री लागू हो गया है। यह 17 जून से 24 जून तक प्रभावी रहेगा। अनलॉक टू से क‍ितना अलग है अनलॉक थ्री। अगर र‍ियायतों की की बात करें तो ई-पास में सरकार ने छूट दी है। शॉप‍िंग मॉल व डिपार्टमेंटल स्टोर खोलने का आदेश अनलॉक तीन में बड़ी राहत है। इसके साथ ही वीकेंड लॉकडाउन के दौरान दूध दूकानों को खोलने की अनुमत‍ि म‍िली है।

वहीं पूर्वी स‍िंहभूम ज‍िले को इस बार अन्‍य ज‍िलों की तरह सभी दुकानें शाम चार बजे तक खोलने की इजाजत म‍िल गई है। साथ ही 50 प्रत‍िशत की उपस्‍थ‍ित‍ि के साथ सरकारी भवनों को भी खोलने की मंजूरी म‍िली है। इसके अलावा अगर बात करें तो कोई बड़ा बदलवा या छूट अनलॉक टू से थ्री में देखने को नहीं म‍िलता है। अगर इन र‍ियायतों को छोड़ दे तो कहा जा सकता है अनलॉक टू को ही सरकार ने अनलॉक थ्री में भी जारी रखा है।

अनलॉक थ्री में क्‍या कुछ है नया  

शॉप‍िंग मॉल व ड‍िपार्टमेंटल स्‍टोर को खोलने की अनुमति‍ म‍िली। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान दूध की दुकान खुली रहेंगी। 50 प्रत‍िशत की संख्‍या के साथ सरकारी दफ्तरों को खोलने के आदेश द‍िया गया।   पूर्वी स‍िंंहभूम में भी अन्‍य ज‍िलों की तरह शाम चार बजें तक सभी तरह की दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई।   

 अनलॉक थ्री से क्‍या थी लोगों को उम्‍मीद   दुकानदारों को उम्‍मीद थी क‍ि सरकार इस बार दुकानदारी के समय को शाम 4 बजे से बढ़ा कर 6 बजे तक करेगी।  स्‍कूल व कोच‍िंंग संचालकों को भी भरोसा था की हेमंत सरकार इस बार कुछ सख्‍ती के साथ स्‍कूलों व कोच‍िंग को खोलने की इजाजत देगी।  बस पर‍िवहन को चालू करने का फैसला सुनाती शादी व‍िवाह में लोगों को शाम‍िल करने की संख्‍या 11 से बढ़ाकर कम से कम 50 करती।   क‍िसी की मृत्‍यु या श्राद्ध क्रम में लोगों की संख्‍या को भी 20 ही रहने द‍िया गया।   एक ज‍िले से दूसरे ज‍िले में जाने के ल‍िए ई-पास की आवश्‍यकता अनलाॅक थ्री में जारी है। लोगों को उम्‍मीद थी की सरकार इसे खत्‍म कर देती।      

धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सरकार के इस फैसले पर नाराजगी जताई है। उनकी मांग दुकानों को रात 8 बजे तक खोलने की छूट देने की थी। साथ ही धनबाद के स्‍कूल व कोच‍िंंग संचालकों भी इस बार न‍िराशा हाथ लगी। उन्‍हें भी उम्‍मीद थी क‍ि सरकार इस बार कुछ सख्‍ती के साथ स्‍कूल व कोच‍िंंग को खोलने की अनुमत‍ि म‍िलती।    

chat bot
आपका साथी