Jharkhand Politics: कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा- गठबंधन में है तो क्‍या, जरूरत पड़ी तो खड़े होंगे हेमंत सरकार के व‍िरोध में...

शनिवार को धनबाद में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित सम्मान से अभिनंदन समारोह में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आपके बीच का कार्यकर्त्ता हूँ न विधायक और न मंत्री हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:45 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:45 PM (IST)
Jharkhand Politics: कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा- गठबंधन में है तो क्‍या, जरूरत पड़ी तो खड़े होंगे हेमंत सरकार के व‍िरोध में...
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित सम्मान से अभिनंदन समारोह में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर।

जागरण संवाददाता, धनबाद: शनिवार को धनबाद में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित सम्मान से अभिनंदन समारोह में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आपके बीच का कार्यकर्त्ता हूँ, न विधायक और न मंत्री हैं। इसलिए आपके हित की बात करूंगा। मुख्यमंत्री से बात हुई है, झारखंड में भी 27 फीसद पिछड़ा आरक्षण लागू होगा। इस पर मुख्यमंत्री विचार कर रहे हैं। जब अलग अलग पार्टी के लोग गठबंधन की सरकार बनाते हैं तो विरोधाभासी चीजें भी होती हैं।

सरकार हमारी है तो विरोध भी हमारा होगा। नाराजगी भी हमारी होगी और खुशियां भी हमारी होगी। किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सात साल से मोदी सरकार है। क्या बदलाव कर दिया। झारखंड में भी डबल इंजन की सरकार थी कोई बदलाव नहीं आया। हमारी गठबंधन की सरकार संजीदा है और हर मुद्दे पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री की तरह हमारे मुख्यमंत्री तानाशाह नहीं हैं। हर चीज का वक्त होता है। सही वक्त पर झारखंड के लोगों को हर सुविधा मिलेगी। जहां जनता के हित की बात होगी तो अगर मुझे अपनी सरकार के विरोध में भी खड़ा होना पड़े तो खड़े होंगे। जातिगत जनगणना को लेकर कल गृह मंत्री अमित शाह से हमारी मुलाकात होगी। बहुत सी चीजें साफ हो जाएंगी। झारखंड से इतने सांसद चुनकर पहुंचे हैं लेकिन किसी ने भी झारखंड हित की बात नहीं उठाई। एक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम थे जो सीता के पति का फर्ज निभाते हुए रामराज्य लाए। एक हमारे नेताजी हैं जो नीता के पति के तौर पर काम कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी का ही बनेगा मेयर, एक उम्मीदवार पर होगी सहमति

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस दावेदारी पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। सम्मान समारोह में उन्होंने कहा बहुत से लोगों में मेयर बनने की ख्वाहिश है, लेकिन त्याग कीजिए त्याग का फल मीठा होता है। कांग्रेस पार्टी का ही मेयर बनना चाहिए, इसलिए कांग्रेस पार्टी किसी एक योग्यता उम्मीदवार पर दांव खेलेगी। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों से चर्चा की जा रही है।

बन्ना ने लूट ली महफिल

10 मिनट के अपने ओजस्वी भाषण में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने महफिल लूट ली। हिंदी, उर्दू, मगही, भोजपुरी में मुहावरे बोलकर यह बताने का प्रयास किया कि कांग्रेस पार्टी सभी की हितैषी है। किसी एक वर्ग धर्म समुदाय की पार्टी नहीं है। मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। बन्ना ने कहा कि हिंदू मुस्लिम के नाम पर मोदी सरकार भाईचारे को खत्म कर रही है। लड़ाने का प्रयास कर रही है। सड़क पर श्रीराम बोलने से या मंदिर में पूजा अर्चना करने से हम हिंदू नहीं कहलाएंगे। भगवान श्री राम हमारे अंदर हैं। ना तो मैं हिंदू हूं ना मुसलमान हूं मैं सिर्फ एक इंसान हूं। सिर्फ इंसानियत की भाषा जानता हूं।

chat bot
आपका साथी