Indian Railways/IRCTC: सवा घंटे पहले आनंदविहार पहुंचाएगी झारखंड संपर्क क्रांति, एक घंटे पहले ले आएगी गोमो

रेलवे ने झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को पटरी पर लाने की घोषणा कर दी है। बोकारो और गोमो होकर चलने वाली ट्रेन 28 जून से रांची से और 30 जून से आनंदविहार से चलेगी। दोनों ओर से ट्रेन अभी नए नंबर से चलेगी।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 01:27 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 01:27 PM (IST)
Indian Railways/IRCTC: सवा घंटे पहले आनंदविहार पहुंचाएगी झारखंड संपर्क क्रांति, एक घंटे पहले ले आएगी गोमो
रेलवे ने झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को पटरी पर लाने की घोषणा कर दी है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : रेलवे ने झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को पटरी पर लाने की घोषणा कर दी है। बोकारो और गोमो होकर चलने वाली ट्रेन 28 जून से रांची से और 30 जून से आनंदविहार से चलेगी। दोनों ओर से ट्रेन अभी नए नंबर से चलेगी। नंबर बदलने के साथ ही टाइम टेबल में भी बदलाव कर दिया गया है। रांची से अब यह ट्रेन 10 मिनट लेट खुलेगी। बोकारो और गोमो के टाइम टेबल में कोई बदलाव नहीं होगा। पर आनंदविहार अब सवा घंटे पहले पहुंच जाएगी। वापसी में आनंदविहार से 55 मिनट लेट खुलेगी। लेट खुलने के बाद भी एक घंटे पहले ही गोमो पहुंच जाएगी। यानी से गोमो से आनंदविहार जाने में सवा घंटे और वापसी में एक घंटे कम लगेंगे। बोकारो पुराने समय पर पहुंचेगी। पर रांची 10 मिनट पहुंचाएगी।

कल से शुरू हो सकती है टिकटों की बुकिंग

रांची से 02525 रांची-आनंदविहार झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और आनंदविहार से 02526 आनंदविहार-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में अभी टिकटों की बुकिंग शुरू नहीं हुई है। 25 जून से काउंटर टिकट और ई-टिकट दोनों की बुकिंग शुरू होने की संभावना है। रांची से सोमवार व गुरुवार तथा आनंदविहार से बुधवार व शनिवार को चलेगी।

इन स्टेशनों पर भी होगा ठहराव

मूरी, हजारीबाग रोड, कोडरमा, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और कानपुर

टाइम टेबल

रांची-आनंदविहार संपर्क क्रांति

रांची - पहले रात 11:45 अब रात 11:55

बोकारो - पहले रात 2:05 अब रात 2:05

गोमो - तड़के 3:10 अब तड़के 3:10

आनंदविहार - पहले रात 8:50 अब शाम 7:35

आनंदविहार-रांची संपर्क क्रांति

आनंदविहार - पहले सुबह 7:05 अब सुबह 8:00

गोमो - पहले रात 1:05 अब रात 12:05

बोकारो - पहले रात 2:15 अब रात 2:15

रांची - पहले तड़के 4:55 अब तड़के 4:45

chat bot
आपका साथी