Ayodhya Ram Madir Donation: झारखंड मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष को साैंपा 8.25 लाख का चेक

प्रदेश अध्यक्ष रेणु दुदानी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर सभी शाखाओं से राशि संग्रह की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अप्रैल में गोविंदपुर आएंगी। रांची में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। प्रदेश की सभी शाखाएं जन कल्याणकारी कार्यों में लगी हुई हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 05:56 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 06:17 PM (IST)
Ayodhya Ram Madir Donation: झारखंड मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष को साैंपा 8.25 लाख का चेक
झारखंड प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष रेणु दुदानी और अन्य।

गोविंदपुर, जेएनएन। श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि में  झारखंड प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने 8.25 लाख रुपए संग्रह कर गुरुवार को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष को चेक भेज दिया है। प्रदेश अध्यक्ष  रेणु दुदानी, सचिव सरोज सरिया, कोषाध्यक्ष सुनीता बंसल एवं ईशा अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर सभी शाखाओं से राशि संग्रह की गई है। उन्होंने कहा कि  प्रदेश की पदाधिकारियों द्वारा  शाखाओं का दौरा किया जा रहा है  और सम्मेलन के पांच प्रकल्प  पर काम करने का निर्देश दिया जा रहा है।  बासुकीनाथ में बैठक कर  सात शाखाओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अप्रैल में गोविंदपुर आएंगी। और रांची में  प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। प्रदेश की सभी शाखाएं जन कल्याणकारी कार्यों में लगी हुई हैं।

रागिनी ने 2.51 लाख का किया सहयोग

झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 2 लाख 51 हजार का समर्पण किया है। उन्होंने यह राशि चेक के माध्यम से श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि संग्रह में लगे आरएसएस से जुड़े लोगों को साैंपा। इस माैके पर विक्रम पांडे, राजकुमार जैना, शैलेंद्र सिंह, रंजीत रवानी, रूपेश सिंह, मुन्ना सिंह आदी ने भी अपना राशि समर्पण किया। सत्येंद्र कुमार, विक्रम हिमालय, मिल्टन पार्थ सारथी, संजय तिवारी, पप्पू कुमार, पंकज सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी