DMC Elections : झरिया में शमशेर के घर पहुंचे झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नगर निगम चुनाव को दी हवा

DMC Elections झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर शनिवार को शमशेर आलम के झरिया स्थित आवास पर पहुंचे। आमल के मां के निधन पर श्रद्धांजलि दी। साथ ही आलम की हाैसलाअफजाई की। वह धनबाद नगर निगम का चुनाव लड़ना चाहते हैं। ठाकुर ने कहा-मजबूत प्रत्याशी को कांग्रेस समर्थन करेगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 02:43 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 02:43 PM (IST)
DMC Elections : झरिया में शमशेर के घर पहुंचे झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नगर निगम चुनाव को दी हवा
झरिया में कांग्रेस नेता शमशेर आलम के घर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और अन्य ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद/ जामाडोबा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपने झरिया दाैरे के दाैरान धनबाद नगर निगम चुनाव को हवा दे दी है। यूं तो उनका दाैरा राजनीतिक न होकर शोक संवेदना प्रकट करने के लिए था। वे कांग्रेस नेता शमशेर आमल की मां के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे। आलम धनबाद नगर निगम चुनाव लड़ना चाहते हैं। अब ठाकुर के दाैरे को राजनीति के नजरिए से देखा जा रहा है। इसके तरह-तरह के मायने निकालने जा रहे हैं। इस दाैरान ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा-धनबाद नगर निगम चुनाव में पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस मजबूत प्रत्याशी को समर्थन देगी। बड़ा सवल यह है कि क्या वह मजबूत प्रत्याशी शमशेर आलम शाबित होंगे ?

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि धनबाद नगर निगम चुनाव की घोषणा होने के बाद पूर्व मेयर को टक्कर देने वाले उमीदवार को ही कांग्रेस कार्यकर्ता देंगे समर्थन। राजेश ठाकुर ने शालीमार के रहनेवाले प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शमसेर आलम की मां अनीसा खातून को श्रद्धांजलि देने के बाद यह बात कही। ठाकुर ने हेमंत सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में केरोना महामारी काल मे बेहतर काम कर रही है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को कुचलने का काम किया वही राज्य सरकार ने किसानों के ऋण माफ करने का काम किया है।उन्होंने कॉंग्रेश कार्यकर्ता को नसीहत दिया कि घर घर जाकर लोगों की समस्या को सुने तथा उसका निदान कराए ताकि लोगों का विश्वास पार्टी के प्रति पुनः स्थापित किया जा सके।शमसेर आलम ने श्री ठाकुर को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। उनके साथ बोकारो जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी, जवाहर मेहता,जाहिर अंसारी,इम्तियाज अली, बिरेन्द्र गुप्ता, पिंटू तुरी,इकराम कुरैशी, शेख कलाम,सोहराब अंसारी आदि थे।

chat bot
आपका साथी