Ekal Abhiyan: झारखंड के युवाओं का चरित्र निर्माण करेगा एकल फ्यूचर, सेवाश्री राय बनीं प्रांतीय सचिव

Ekal Abhiyan एकल फ्यूचर झारखंड प्रांत के अध्यक्ष सचिव सह-सचिव सोशल मीडिया प्रभारी एवं छात्र समन्वयकों का चयन हुआ है। इसमें धनबाद से आठ युवाओं को झारखंड प्रांत और धनबाद महानगर में विभिन्न पदों की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:58 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:50 PM (IST)
Ekal Abhiyan: झारखंड के युवाओं का चरित्र निर्माण करेगा एकल फ्यूचर, सेवाश्री राय बनीं प्रांतीय सचिव
सेवाश्री राय को मनोनयन पत्र साैंपते एकल अभियान के प्रमुख श्याम जी गुप्त ( फोटो साैजन्य)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। संपूर्ण भारत के ग्रामीण एवं वनवासी क्षेत्रों में एक लाख से अधिक गांवों में समग्र विकास के लिए पिछले 30 वर्षों से प्रयत्नशील एवं भारत सरकार की ओर से वर्ष 2017 में महात्मा गांधी शांति पुरस्कार से पुरस्कृत एकल अभियान का सफलतापूर्वक संचालन हो रहा है। एकल अभियान से संबद्ध एकल फ्यूचर के झारखंड प्रांत के युवाओं के बीच चरित्र निर्माण हो, सामाजिक उत्थान के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन कर दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें, इसके लिए दायित्व सौंपा गया है। इसके निमित्त विभिन्न दायित्व के लिए एकल फ्यूचर की ओर से चयन प्रक्रिया की गई। इसके अंतर्गत झारखंड प्रांत के अध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, सोशल मीडिया प्रभारी एवं छात्र समन्वयकों का चयन हुआ है।

प्रांतीय कमेटी में धनबाद को मिला महत्वपूर्ण स्थान

धनबाद से आठ युवाओं को झारखंड प्रांत और धनबाद महानगर में विभिन्न पदों की जिम्मेवारी सौंपी गई है। यह जिम्मेवारी एकल फ्यूचर भारत एकल अभियान के अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी और एकल फ्यूचर झारखंड बिहार के अध्यक्ष आयुष कुमार तिवारी की ओर से दी गई है। सभी को दायित्व देने के साथ ही उनके कार्यों के बारे में भी बताया गया है ताकि युवाओं को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कर सकें। दुर्गेश त्रिपाठी और आयुष तिवारी ने सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि आप सभी अपनी कुशलता, राष्ट्र के प्रति प्रेम, स्नेह एवं कार्य के प्रति जागरूकता के साथ इस गरिमामयी दायित्व का सफलतापूर्वक करें।

इन्हें सौंपा गया युवाओं के बीच चरित्र निर्माण का दायित्व झारखंड प्रांत सचिव : सेवाश्री राय झारखंड प्रांत सह सोशल मीडिया प्रभारी : अमन सिंह झारखंड प्रांत कार्यकारिणी सदस्य : मनीष कुमार तिवारी धनबाद महानगर अध्यक्ष : रोहित भारती धनबाद महानगर सचिव : अंकित पांडेय धनबाद महानगर सह-सचिव : आदित्य सिंह महानगर छात्र समन्वयक : आकर्ष पांडेय

chat bot
आपका साथी