West Bengal Chunav 2021: हाशिए पर चल रहे गणेश को भाजपा ने मोर्चे पर लगाया, 42 क्षेत्रों में बूथ मैनेजमेंट झारखंड के जिम्मे

West Bengal Chunav 2021 धनबाद के संजय झा पांडेश्वर रमेश कुमार राही रानीगंज वीरेंद्र हासदा रानी बांध जिला बांकुरा के विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए हैं। इनके अलावा बोकारो चाईबासा जमशेदपुर कोडरमा जामतारा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायकों को भी 1-1 विधानसभा क्षेत्र दिया गया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 03:06 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 07:07 AM (IST)
West Bengal Chunav 2021: हाशिए पर चल रहे गणेश को भाजपा ने मोर्चे पर लगाया, 42 क्षेत्रों में बूथ मैनेजमेंट झारखंड के जिम्मे
पश्चिम बंगाल के मेजिया में चुनावी सभा में भाग लेते पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, गणेश मिश्रा और अन्य।

धनबाद, जेएनएन। West Bengal Chunav 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 के लिए तारीखों की घोषणा के बाद वहां की सत्ता की झकझूमर शुरू हो गई। सत्ताधारी टीएमसी सत्ता को बचाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटी हुई तो भाजपा अपने लिए माैका देख रही है। नतीजतन, पश्चिम बंगाल चुनाव अभियान अब परवान पर पहुंच चुका है। 27 मार्च को पहली वोटिंग होनी है। इससे पूर्व सभी पार्टियां अपनी ताकत झोंक चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने भी माइक्रो लेवल बूथ मैनेजमेंट से लेकर ऐतिहासिक रैलियों तक की तैयारी और धुआंधार प्रचार अभियान के लिए अपने कार्यकर्ताओं की फौज को मैदान में उतार दिया है। 

 

वीरभूम से लेकर मानभूम तक झारखंड के कार्यकर्ताओं के हवाले

वीरभूम से लेकर मानभूम तक राडबांध के नाम से जाने जाने वाले इलाके को झारखंड के भाजपाइयों के हवाले कर दिया गया है। इस इलाके में 57 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें से कि 42 विधानसभा क्षेत्रों पर झारखंड भाजपा के कार्यकर्ता लगाए गए हैं। झारखंड भाजपा के महामंत्री प्रदीप वर्मा व झारखंड प्रदेश प्रशिक्षण के पूर्व प्रमुख गणेश मिश्र इसके संयोजक बनाए गए हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 में निरसा विधानसभा क्षेत्र से टिकट कटने और प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की कमेटी में स्थान न मिलने के बाद भाजपा की राजनीति में गणेश मिश्र हाशिए पर चल रहे थे। संगठनकर्ता और अच्छे बूथ प्रबंधन काैशल के लिए जाने जाते हैं। भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मोर्चे पर लगाया है। 

धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को मिली पीएम की सभा सफल बनाने की कमान

धनबाद नगर निगम के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को भी पश्चिम बंगाल में महती जिम्मेदारी दी गई है। 20 मार्च को मेदिनीपुर में होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली है। भाजपा ने अग्रवाल को रैली का प्रभारी बनाया है। इसके बाद से वे पश्चिम बंगाल और मेदिनीपुर इलाके के भाजपा नेताओं और प्रमुख कार्यकर्ताओं के संपर्क में हैं। रैली को सफल बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।

माइक्रो लेबल पर धनबाद के प्रमुख कार्यकर्ताओं संभाल रहे बूथ प्रबंधन

धनबाद के संजय झा पांडेश्वर, रमेश कुमार राही रानीगंज, वीरेंद्र हासदा रानी बांध जिला बांकुरा के विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए हैं। इनके अलावा बोकारो, चाईबासा, जमशेदपुर, कोडरमा, जामतारा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायकों को भी 1-1 विधानसभा क्षेत्र दिया गया है। इनमें सत्यानंद झा बाटुल, योगेश्वर महतो बाटुल, अंबिका खवास, रोहित लाल सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, नंद जी प्रसाद, उदय सिंह देव, गिरिडीह के प्रभारी मेयर प्रकाश सेठ इत्यादि शामिल हैं। साथ ही सभी मोर्चा के झारखंड प्रदेश स्तर के नेताओं को माइक्रो लेवल बूथ मैनेजमेंट में लगाया गया है। इनका काम बूथ कमेटियों का गठन, पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति, शक्ति केंद्रों का गठन कर पर बूथ टेन यूथ की अवधारणा को सुनिश्चित करना है। 

मोदी की रैली से पहले गांव-देहात में माहाैल बनाने में जुट भाजपाई

7 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में भाजपा की रैली है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसमें दस लाख लोगों को जुटाने की भाजपा की तैयारी है। इसे सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को नेता मिशन मोड़ में जुटे हुए हैं। झारखंड के भाजपाई सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रवेश कर चुके हैं। तय विधानसभा क्षेत्रों में रैली में भाग लेने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी