Rupa Tirkey Suicide Case: एसोसिएशन ने की साहिबगंज महिला थाना प्रभारी की आत्महत्या की पड़ताल, सीबीआइ जांच की उठी मांग

संताल परगना प्रक्षेत्र मंत्री हरेंद्र कुमार ने रूपा तिर्की की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन की पूरी संवेदना उसके परिवार के साथ है। कहा कि घटना के पीछे क्या कारण है इसकी जानकारी ली जा रही है। जिला पुलिस अच्छा काम कर रही है।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:49 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:49 AM (IST)
Rupa Tirkey Suicide Case: एसोसिएशन ने की साहिबगंज महिला थाना प्रभारी की आत्महत्या की पड़ताल, सीबीआइ जांच की उठी मांग
साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की ( फाइल फोटो)।

साहिबगंज, जेएनएन। साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की आत्महत्या का मामला राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। तिर्की की मां द्वारा दो महिला दारोगा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाने के बाद राजनीतिक दल सीबीआइ जांच की मांग कर रहे हैं। इस बीच  महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत की जांच के लिए झारखंड पुलिस एसोसिएशन की टीम ने गुरुवार को साहिबगंज पहुंची। टीम के सदस्यों ने नगर थाना में नगर इंस्पेक्टर अनंत कुमार आर्य की मौजूदगी में महिला दारोगा मनीषा कुमारी व ज्योत्सना महतो से घंटों पूछताछ की। पुलिस एसोसिएशन की टीम में रांची से प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद प्रसाद यादव, संताल परगना प्रक्षेत्र मंत्री हरेंद्र कुमार, संताल परगना क्षेत्रीय मंत्री रविंद्र कुमार, क्षेत्रीय मंत्री रांची पप्पू सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष सुखदेव महतो, सचिव सह मंत्री मो शमशाद अहमद शामिल थे।

3.

मामले की गंभीरता को देखते हुए मैं मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी से आग्रह करता हूँ कि मृत महिला दारोगा का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज के वरीय डॉक्टरों की टीम के द्वारा कराया जाए।

साथही इस आदिवासी होनहार दारोग़ा की कथित हत्या के मामले की अविलंब सीबीआई से जाँच कराने का निर्देश दें। pic.twitter.com/Y2uRaBnnKo

— Babulal Marandi (@yourBabulal) May 4, 2021

प्रथम दृष्टया आत्महत्या का तथ्य

संताल परगना प्रक्षेत्र मंत्री हरेंद्र कुमार ने रूपा तिर्की की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन की पूरी संवेदना उसके परिवार के साथ है। कहा कि घटना के पीछे क्या कारण है इसकी जानकारी ली जा रही है। जिला पुलिस अच्छा काम कर रही है। हर चीज की जांच मजिस्ट्रेट की देखरेख में हो रही है। पुलिस की कार्यप्रणाली अनुसंधान पद्धति पर पूरा भरोसा है। प्रथम दृष्टया अभी तक आत्महत्या का ही तथ्य सामने आया है। बाकी ज़िला पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि रूपा तिर्की की मां के दिये आवेदन में लगाये गये आरोपों की भी जांच चल रही है।

साहिबगंज महिला थाना की प्रभारी रूपा तिर्की की मौत बेहद संदेहास्पद है। एक माँ अपनी बेटी की मौत के मामले में जाँच चाहती है। मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी से अनुरोध है कि इस माँ की गुहार को सुनें और इस मामले की निष्पक्ष जाँच के आदेश दें। @JharkhandPolice pic.twitter.com/jrIbmEb5Yf

— Dipika Pandey Singh (@DipikaPS) May 5, 2021

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने की सीबीआइ जांच की मांग

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने रूपा तिर्की की आत्महत्या मामले की सीबीआइ जांच की मांग की है। विपक्ष के साथ-साथ सत्तापक्ष के नेता और विधायक भी सीबीआइ जांच की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक दीपिका सिंह पांडेय ने भी सीबीआइ जांच की मांग की है।

chat bot
आपका साथी