नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले Dhanbad के निजी विद्यालय स्वयं अनैतिक कार्य में महारत

नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले निजी विद्यालय स्वयं अनैतिक कार्य में महारत हासिल किए हुए हैं। झारखंड अभिभावक संघ के जिलाध्यक्ष कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय उक्त बातें कहीं उन्होंने कहा कि धनबाद जिला के निजी विद्यालय ने बिना उचित शिक्षा दिए हुए ही अनैतिक शुल्क उगाही कर रहे है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 09:29 AM (IST) Updated:Wed, 30 Jun 2021 09:29 AM (IST)
नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले Dhanbad के निजी विद्यालय स्वयं अनैतिक कार्य में महारत
नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले निजी विद्यालय स्वयं अनैतिक कार्य में महारत हासिल किए हुए हैं। ( प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले निजी विद्यालय स्वयं अनैतिक कार्य में महारत हासिल किए हुए हैं। झारखंड अभिभावक संघ के जिलाध्यक्ष कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय उक्त बातें कहीं उन्होंने कहा कि धनबाद जिला के निजी विद्यालय ने बिना उचित शिक्षा दिए हुए ही अनैतिक शुल्क उगाही कर रहे है। शिकायत की लंबी कतार है लेकिन कार्यवाही कुछ भी नही।

मार्च,20 से ही सभी निजी विद्यालय बंद हैं। अच्छे से पढ़ाई नहीं हो पा रही है। कई घरों में ना स्मार्ट फोन है और ना ही इंटरनेट। तब ऑनलाइन शिक्षा की बात करना बईमानी हैं। लेकिन ऐसे परिस्थिति में भी निजी विद्यालय कई मद में शुल्क वसूलने से बाज नहीं आ रहे हैं। घर में खाना बने या ना बने, बच्चे के लिए ऑनलाईन क्लास के लिए मोबाइल रिचार्ज़ अभिभावको को करवाना हि पड़ता है।

पिछले वर्ष झारखंड सरकार ने एक आदेश पारित करते हुए सभी निजी विद्यालयों को यह निर्देश दिया था की बिना कोई शुल्क बढ़ाए केवल मासिक शिक्षण शुल्क ही ले। अगर किसी कारणवश कोई अभिभावक मासिक फीस भी नहीं देते है तो बच्चे का शिक्षण ना रोका जाय। परंतु कई निजी विद्यालयों के खिलाफ शिकायत का अंबार यह बताने को पर्याप्त हैं की आदेश का अनुपालन नहीं हो पाया।

अब वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 10 प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक शिक्षण शुल्क में बढ़ोतरी करते हुए निजी विद्यालयों ने मानवता की हद पर कर दी हैं। इस संबंध में झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम 2017 का अनुपालन नहीं हो पा रहा हैं। रांची के तर्ज़ पर धनबाद में भी शिक्षन शुल्क निर्धारण जिला समिति जल्द से जल्द बने। इसी मांग के साथ झारखंड अभिभावक संघ के धनबाद जिलाध्यक्ष कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय ने उपायुक्त से मिलकर सभी समस्याओं को रखा। सभी मांगों को जानकारी लेने के बाद उपायुक्त ने भरोसा दिया है की इस संबंध में जल्द ही उचित दिशा निर्देश जारी कर दिया जाएगा।

उपायुक्त के आश्वासन पर कैप्टन सहाय ने प्रसन्नता जाहिर किया हैं।

chat bot
आपका साथी