Jharkhand Naxal News: जिस पुलिया से गुजरे थे शिक्षा मंत्री उसके नीचे से लैंडमाइन बरामद, स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी घटना अंजाम देने का नक्सलियों का मंसूबा नाकाम

Jharkhand Naxal News वंशी ग्राम के समीप पुलिया के नीचे लगाए गए 15 किलो का लैंडमाइन को पुलिस ने बरामद किया। जिसे बाद में बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 12:52 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 12:52 PM (IST)
Jharkhand Naxal News: जिस पुलिया से गुजरे थे शिक्षा मंत्री उसके नीचे से लैंडमाइन बरामद, स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी घटना अंजाम देने का नक्सलियों का मंसूबा नाकाम
Jharkhand Naxal News: जिस पुलिया से गुजरे थे शिक्षा मंत्री उसके नीचे से लैंडमाइन बरामद, स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी घटना अंजाम देने का नक्सलियों का मंसूबा नाकाम

बेरमो, जेएनएन।  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बोकारो जिले के नावाडीह ऊपरघाट स्थित वंशी ग्राम के समीप पुलिया के नीचे लगाए गए 15 किलो का लैंडमाइन को पुलिस ने बरामद किया। जिसे बाद में बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। यह कार्रवाई जिला एसपी चंदन कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जिस पुलिया से लैंडमाइन बरामद किया गया उसके ऊपर से दो दिन पूर्व झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का काफिला गुजरा था। 

इलाके में भाकपा माओवादी सक्रिय

एएसपी अभियान के अनुसार बोकारो जिला के पुलिस कप्तान को सूचना मिली थी कि ऊपरघाट के वंशी मोड़ के समीप पुलिया पर बम लगाया गया है। भाकपा माओवादियों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए लैैंडमाइन को प्लांट किया था। इसके बाद एएसपी अभियान, झारखंड सशस्त्र पुलिस बल व सीआरपीएफ 26वीं बटालियन के जवान सहित स्वान के दस्ता को लेकर पुलिया के समीप पहुंचा। जहां जांच के क्रम में सभी ने पाया कि मिट्टïी के नीचे कुछ तार दबे हैैं। जिसके बाद पुलिया के नीचे लगे लैैंडमाइनको बरामद कर लिया। लैैंडमाइनको प्लांट किए गए स्थान पर लंबी बिजली की तार लगाई गई थी।

जिस जगह मिला लैैंडमाइंस वहां 12 अगस्त को गए थे जगरनाथ महतो

माओवादी द्वारा प्लांट किया गया लैैंडमाइंन वंशी ग्राम के निर्माणाधीन विद्युत सबस्टेशन से कुछ ही दूरी पर पुलिया के समीप बरामद किया गया। उक्त सबस्टेशन का शिलान्यास शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो 12 अगस्त को किया था। मिली जानकारी के अनुसार हाल के दिनों नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे नक्सली बौखलाए हुए हैैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विध्वंसक घटना अंजाम देने के लिए नक्सलियों ने उक्त लैैंडमाइन को प्लांट किया था। जिसे पुलिस ने मुस्तैदी के साथ नाकाम कर दिया।  लैैंडमाइन बरामदगी को चलाए गए सर्च अभियान में सीआरपीएफ 26वीं बटालियन सेकंड कमांडेंट अनिल शेखावत, पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी अरुण कुमार शर्मा, प्रशिक्षु दारोगा सुमन कुमार, अवर निरीक्षक उज्ज्वल पांडेय आदि सक्रिय थे।

chat bot
आपका साथी