झामुमो व्यवसायी प्रकोष्ठ ने पीएम के खिलाफ सीएम के ट्वीट को ठहराया जायज Dhanbad News

झारखंड ने 14 में से 12 सीटों पर भाजपा को सांसद दिया है। देश की खुल खनीज संपदा का 40 फीसद झारखंड से पूरे देश को प्राप्त होता है। पर अफसोस है कि यहां के लोगों की हक की बात नहीं की जा रही है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 09:49 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 09:49 AM (IST)
झामुमो व्यवसायी प्रकोष्ठ ने पीएम के खिलाफ सीएम के ट्वीट को ठहराया जायज Dhanbad News
झामुमो नेता अमितेश सहाय ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से किए गए ट्वीट पर भाजपा के नेताओं समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने आलोचना की है। जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा सीएम के साथ खड़ी है। झामुमो ने कहा कि भाजपा को 12 सांसद देने वाला इस झारखंड में एक भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी केंद्र सरकार ने नहीं दी। मुख्यमंत्री के ट्वीट का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर झामुमो नेताओं ने केंद्र सरकार पर राज्य सरकार की अवहेलना करने का आरोप लगाया है।

झामुमो व्यवसायी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष अमितेश सहाय ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में 581 एडिशनल प्रेशर युक्त ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण करने जा रही है। पर दुख की बात यह है कि इसमें झारखंड का नाम कहीं नहीं है। झारखंड ने 14 में से 12 सीटों पर भाजपा को सांसद दिया है। देश की खुल खनीज संपदा का 40 फीसद झारखंड से पूरे देश को प्राप्त होता है। पर अफसोस है कि यहां के लोगों की हक की बात नहीं की जा रही है। सहाय ने कहा कि कोरोना पर विजय प्राप्त करने का दावा प्रधानमंत्री ने जनवरी में किया था और कहा था कि भारत विश्व को भी रास्ता बताएगा। फिर आज देश में लाखों की तदाद में मौतें हो रही हैं। सहाय ने अपनी यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उनके इस पोस्ट के बाद पार्टी समेत आम नेताओं ने भी काफी प्रतिक्रिया दी। इधर झामुमो जिला कमेटी ने भी मुख्यमंत्री का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से राज्य की जनता का हक देने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी