Jharkhand Lockdown: एक सप्ताह के लिए फिर बढ़ा लॉकडाउन, धनबाद में पाैधरोपण की छूट

Lockdown in Jharkhand धनबाद समेत पूरे झारखंड में 22 अप्रैल से जारी लॉकडाउन एक बार फिर एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। 6 मई की सुबह 6 बजे लॉकडाउन का अवधि समाप्त हो रही थी। झारखंड सरकार ने 13 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 09:02 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 07:39 PM (IST)
Jharkhand Lockdown: एक सप्ताह के लिए फिर बढ़ा लॉकडाउन, धनबाद में पाैधरोपण की छूट
धनबाद में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह जारी ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। Lockdown in Jharkhand  धनबाद समेत पूरे झारखंड में 22 अप्रैल से जारी लॉकडाउन को राज्य सरकार ने एक सप्ताह के लिए फिर बढ़ा दिया है। अब 13 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। यह निर्णय बुधवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की हुई बैठक में लिया गया। इस बार लॉकडाउन में पहले से जारी सख्ती के अलावा कोई नई बंदिश नहीं लगाई गई है। धनबाद के लोगों को सरकार के निर्णय का सुबह से ही इंतजार था। चूंकि बिहार में 15 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन का निर्णय मंगलवार को लिया गया था। इसे देखते हुए धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा के लोगों को लग रहा था कि बिहार की तरह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी कोई सख्त निर्णय ले सकते हैं।

22 अप्रैल से जारी स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 

झारखंड में 22 अप्रैल से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह जारी है। पहले 22 से 26 अप्रैल तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का एलान किया गया। इसके बाद बढ़ाकर 6 मई तक किया गया। इसकी अवधि गुरुवार सुबह 6 बजे तक थी। एक बार फिर एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है। नए सिरे से लॉकडाउन विस्तार की अवधि 13 मई सुबह छह बजे तक है। इस बाबत राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने आदेश जारी किया है। 

पौधरोपण की तैयारियों के लिए वन विभाग कार्यालय खोलने की छूट

लॉकडाउन विस्तार में वन विभाग को छूट दी गई है। अब धनबाद समेत सभी जिलों में वन विभाग के कार्यालय खोले जाएंगे। बारिश का माैसम आ रहा है। इस दाैरान वन विभाग और मनरेगा के तहत पाैधरोपण होता है। इसकी तैयारियों के लिए सरकार ने वन विभाग को लॉकडाउन से बाहर रखने का निर्णय लिया है।

दो बजे तक खुलेंगे बैंक

लॉकडाउन के दाैरान बैंकों को दो बजे तक खोलने की छूट है। ऐसे में धनबाद के सभी बैंकों में दोपहर दो बजे तक ही कार्य होंगे। हालांकि जनता की सुविधा को देखते हुए एटीएम 24 घंटे खुली रहेंगी। 

chat bot
आपका साथी