सिनियर नेशनल कुराश चैम्पियनशिप के लिए झारखंड कुराश टीम का किया गया चयन

जम्मू में 24-27 दिसंबर को आयोजित होनेवाले सिनियर नेशनल कुराश चैम्पियनशिप एवं चाइना में आयोजित एशियाड 2022 के भारतीय टीम के चयन हेतु झारखंड कुराश संघ द्वारा झारखंड टीम के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन धनबाद मार्सल आर्ट सेंटर में किया गया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 05:49 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 05:49 PM (IST)
सिनियर नेशनल कुराश चैम्पियनशिप के लिए झारखंड कुराश टीम का किया गया चयन
झारखंड कुराश संघ द्वारा झारखंड टीम के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन धनबाद मार्सल आर्ट सेंटर में किया गया।

जासं, धनबाद: जम्मू में 24-27 दिसंबर को आयोजित होनेवाले सिनियर नेशनल कुराश चैम्पियनशिप एवं चाइना में आयोजित एशियाड 2022 के भारतीय टीम के चयन हेतु झारखंड कुराश संघ द्वारा झारखंड टीम के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन धनबाद मार्सल आर्ट सेंटर में किया गया। झारखंड कुराश संघ के महासचिव पप्पू कुमार ने बताया कि झारखंड कुराश टीम के चयन ट्रायल में धनबाद के अलावा बोकारो, जमशेदपुर, गिरीडीह, कोडरमा, रांची, जामताड़ा, दुमका एवं हजारीबाग के लड़के एवं लड़कियों ने भाग लिया। चयन ट्रायल को सफल बनाने में रितिक रंजन, नईम अंसारी, राहुल शर्मा, अक्षय कुमार, शुभम मंडल आदि का सहयोग सराहनीय रहा। झारखंड कुराश दल आगामी 22 दिसंबर को जम्मू के लिए प्रस्थान करेगी।

-खिलाड़ियाें का चयन इस प्रकार किया गया है

पुरुष

-50 केजी अंकित कुमार

-55 केजी पियुष कुमार

-60 केजी सुरज कुमार

-66 केजी अभय शर्मा

-73 केजी रौशन राज

-81 केजी प्रिंस कुमार

-90 केजी प्रेरित शंकर

- प्लस 90 केजी राज कुमार

महिला:

-44 केजी आरती कुमारी

-48 केजी आयशा कुमारी

-52 केजी मेघा सिंह

-57 केजी आरती कुमारी शर्मा

-63 केजी माया कुमारी चौहान

chat bot
आपका साथी