Jharkhand Politics: स्वास्थ्य मंत्री बने धनबाद और सरायकेला-खरसावां के बीस सूत्री अध्यक्ष, यहां देखें राज्य के सभी जिलों के अध्यक्षों की सूची

झारखंड सरकार ने जिला बीस सूत्री के अध्यक्षों के नामों की सूची जारी कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को धनबाद और सरायकेला-खरसांवा का प्रभार दिया गया है। जिला बीस सूत्री के अध्यक्षों के नामों की घोषणा के बाद अब जिला उपाध्यक्ष और प्रखंड कमेटी की घोषणा होगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 09:27 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 06:50 AM (IST)
Jharkhand Politics: स्वास्थ्य मंत्री बने धनबाद और सरायकेला-खरसावां के बीस सूत्री अध्यक्ष, यहां देखें राज्य के सभी जिलों के अध्यक्षों की सूची
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों के लिए 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्षों के नामों पर मुहर लगा दी है। झारखंड सरकार के मंत्रियों को राज्य के सभी जिलों के लिए जिलावार 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। सोमवार को इस संबंध में योजना एवं विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को धनबाद और सरायकेला-खरसावां का अध्यक्ष बनाया गया है। पड़ोसी जिला बोकारो की जिम्मेदारी राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को दी गई है। खेल मंत्री हफीजुल हसन गिरिडीह जिले के प्रभार में रहेंगे।

        जिला                            जिला बीस सूत्री के अध्यक्ष साहिबगंज, गोड्डा व बोकारो - आलमगीर आलम खूंटी, सिमडेगा व गुमला - रामेश्वर उरांव दुमका, देवघर व जामताड़ा - चंपई सोरेन पाकुड़, पलामू व लातेहार - जोबा मांझी रामगढ़,लोहरदगा व हजारीबाग - सत्यानंद भोक्ता धनबाद, सरायकेला-खरसावां - बन्ना गुप्ता गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) - बादल पत्रलेख चतरा, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) - मिथिलेश कुमार ठाकुर कोडरमा व गिरिडीह - हफिजुल हसन रांची - जगन्नाथ महतो

अब जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष के लिए जोरआजमाइश 

जिला 20 सूत्री अध्यक्षों के नामों की सूची जारी होने के बाद अब सबकी नजरें जिला बीस सूत्री उपाध्यक्षों की सूची पर है। उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सहयोगी दल कांग्रेस व राजद की सहमति से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्षों की सूची जारी होगी। इसके लिए जोड़तोड़ शुरू हो गई। धनबाद जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष का पद किसी कांग्रेसी को मिलने की संभावना है। जिला उपाध्यक्ष के साथ ही प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष और सदस्यों की कमेटी घोषित होनी है। इसमें पद हासिल करने के लिए झामुमो, कांग्रेस और राजद नेता गोटी सेट कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी