Jharkhand Health System: सूबे के सदर अस्पतालों की बदलेगी स्वास्थ्य व्यवस्था, निरीक्षण करने धनबाद आएंगी सीमा उदयपुरी

धनबाद में सदर अस्पताल को विकसित किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार कोशिश कर रहा है। सिविल सर्जन ने कहा कि यहां पर ओपीडी के साथ इंडोर सेवा नियमित चलेंगे। विशेषज्ञ डॉक्टरों और कर्मचारियों की बहाली जल्द जिला प्रशासन की ओर से कराई जाएगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 05:24 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 05:24 PM (IST)
Jharkhand Health System: सूबे के सदर अस्पतालों की बदलेगी स्वास्थ्य व्यवस्था, निरीक्षण करने धनबाद आएंगी सीमा उदयपुरी
स्वास्थ्य सुविधाओं से धनबाद सदर अस्पताल को तैयार किया जा रहा है ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। कोरोना महामारी के कम होने के साथ ही राज्य सरकार ने स्वास्थ सेवा में सुधार के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। तमाम जिलों में चल रहे सदर अस्पताल की स्थिति जानने के लिए 8 टीमें बनाई हैं। धनबाद के लिए स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव सीमा उदयपुरी को पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। धनबाद सहित गिरिडीह और बोकारो जिले के सदर अस्पताल का भी निरीक्षण उपसचिव करेंगी। सिविल सर्जन डॉक्टर गोपाल दास को इस संबंध में निर्देश भेजा गया है।

सदर अस्पताल को किया जा रहा है विकसित

धनबाद में सदर अस्पताल को विकसित किया जा रहा है इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य में लगातार कोशिश कर रहा है। सिविल सर्जन ने कहा कि यहां पर ओपीडी के साथ इंडोर सेवा नियमित चलेंगे। इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों और कर्मचारियों की बहाली जल्द जिला प्रशासन की ओर से कराई जाएगी। अस्पताल में प्रसव की सुविधा के साथ ही,  मानसिक रोगियों का भी इलाज किया जाएगा। पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी सेवा शुरू करने के लिए भी तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा है 4 से 5 महीने में सदर अस्पताल का चेहरा बदल जाएगा।  गरीबों को इलाज के लिए निजी अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी।

किस जिले में कौन पदाधिकारी

रांची, चाईबासा एवं खूंटी के लिए विशेष सचिव चंद्र किशोर उरांव, गुमला सिमडेगा और लोहरदगा के लिए अपर सचिव प्रभात कुमार, दुमका पाकुड़ एवं साहिबगंज के लिए अपर सचिव आलोक त्रिवेदी, हजारीबाग चतरा और कोडरमा के लिए संयुक्त सचिव दिलेश्वर महतो, जमशेदपुर सरायकेला एवं रामगढ़ के लिए संयुक्त सचिव विद्यानंद शर्मा, देवघर गोड्डा एवं जामताड़ा के लिए उप सचिव राजेश कुमार, धनबाद बोकारो एवं गिरिडीह के लिए उप सचिव सीमा उदयपुरी, पलामू गढ़वा और लातेहार के लिए अवर सचिव विजय वर्मा को प्रतिनियुक्त किया गया है। यह सभी अधिकारी 28 फरवरी तक दिए गए तमाम सदर अस्पतालों का भौतिक सत्यापन कर इसकी सूचना विभाग के प्रधान सचिव केके सोन को देंगे। इसके बाद अस्पतालों की बेहतरी की कवायद शुरू की जाएगी।

chat bot
आपका साथी