केंद्र को बदनाम कर रही झारखंड सरकार : राज सिन्हा

संस तिसरा झारखंड सरकार केंद्र को बदनाम करने पर तुली है। उक्त बातें धनबाद के विधायक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:54 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:54 PM (IST)
केंद्र को बदनाम कर रही झारखंड सरकार : राज सिन्हा
केंद्र को बदनाम कर रही झारखंड सरकार : राज सिन्हा

संस, तिसरा : झारखंड सरकार केंद्र को बदनाम करने पर तुली है। उक्त बातें धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने गुरुवार को एमओसीपी में बलियापुर प्रखंड भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में कही। विधायक ने कहा कि माल महाराज का और मिर्जा खेले होरी जैसी कहावत झारखंड सरकार पर चरितार्थ हो रही है। केंद्र सरकार कोरोना काल में राज्य सरकार को काफी मदद कर रही है।

राज्य सरकार अपना फोटो लगाकर वाहवाही लूट रही है। अब यह सब नहीं चलेगा। केंद्र से विकास की योजना आ रही है, लेकिन उन्हें गांव तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। कहा कि चाहे कोरोना महामारी की प्रथम लहर हो या द्वितीय। प्रत्येक बार केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की मदद की है। विश्व में कहीं भी निश्शुल्क कोरोना का टीकाकरण नहीं किया जा रहा है। केंद्र सरकार कर रही है। गरीबों को अनाज दे रही है। कहा कि धनबाद व राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। सरकार केवल अधिकारियों का ट्रांसफर करनेवाली बन गई है। बीबीएमकेयू नए भवन के उद्घाटन शिलापट में विधायक इंद्रजीत महतो का नाम जुड़वाने की बात कही।

मौके पर विधायक इंद्रजीत की पत्नी तारा देवी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। हमारे कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करते हैं।

मौके पर गणेश मिश्रा, संतलाल प्रमाणिक, घनश्याम ग्रोवर, निताई रजवार, धर्मजीत सिंह, मंटू रवानी, कुलदीप साव, बिरंची सिंह, पंकज सिंह, गुप्तेश्वर साह, रतन सिंह, जयराम रवानी, सपन बनर्जी, मुक्तेश्वर महतो आदि थे।

chat bot
आपका साथी