Jagarnath Mahto: झारखंड के शिक्षा मंत्री अभी क्षेत्र में नहीं लाैटेंगे, रांची में करेंगे स्वास्थ्य लाभ; डुमरी की जनता का बढ़ा इंतजार

Jagarnath Mahto झामुमो नावाडीह प्रखंड सचिव सोनाराम हेम्ब्रम ने कहा कि सितंबर 2020 में कोरोना संक्रमित होने के बाद मंत्री जगरनाथ महतो का रांची में इलाज चल रहा था। उनकी तबीयत में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज को चेन्नई गए थे।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 08:52 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 01:40 PM (IST)
Jagarnath Mahto: झारखंड के शिक्षा मंत्री अभी क्षेत्र में नहीं लाैटेंगे, रांची में करेंगे स्वास्थ्य लाभ; डुमरी की जनता का बढ़ा इंतजार
रांची हवाई अड्डा पर विमान से उतरते जगरनाथ महतो और चंद्रपुरा में आतिशबाजी करते समर्थक ( फोटो जागरण)।

बेरमो, जेएनएन। करीब आठ माह तक चेन्नई में इलाज कराने के बाद मंत्री जगरनाथ महतो सोमवार को रांची लौट आए। रिम्स के दो चिकित्सकों की टीम चार्टर्ड विमान से उन्हें रांची लाई। रांची एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी अगुवाई की। इस दौरान दोनों काफी भावुक हो गए। मंत्री फिलहाल रांची स्थित अपने नए सरकारी आवास में रहेंगे। इस आवास की तमाम व्यवस्था को हेमंत ने जाकर देखा। यहां तमाम चिकित्सा उपकरण लगे हुए हैं। बताते चलें कि मंत्री पिछले साल सितंबर के अंतिम सप्ताह में कोरोना से संक्रमित हुए थे। मंत्री को 19 अक्टूबर को एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया था। वहां महात्मा गांधी मेडिकल कालेज एंड रिसर्च सेंटर फेफड़े को ट्रांसप्लांट किया गया।

समर्थकों ने की आतिशबाजी

लंबे समय से चेन्नई में इलाजरत सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के सोमवार को रांची वापस लौटने की खुशी में नावाडीह उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। कार्यकर्ता एक-दूसरे को गुलाल लगा एवं मिठाई बांट खुशी का इजहार किया। झामुमो नावाडीह प्रखंड सचिव सोनाराम हेम्ब्रम ने कहा कि सितंबर 2020 में कोरोना संक्रमित होने के बाद मंत्री जगरनाथ महतो का रांची में इलाज चल रहा था। उनकी तबीयत में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज को चेन्नई गए थे। जहां लंग्स ट्रांसप्लांट होने के बाद से स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। कहा कि मंत्री के क्षेत्र में नहीं रहने की वजह से यहां विकास काफी बाधित हो गया था। जल्द ही मंत्री पुराने तेवर में जनता के बीच उपस्थित रहकर जनता के हर दुख दर्द में शामिल रहेंगे। इस दौरान झामुमो के तापेश्वर महतो, गणेश महतो, बिलसी देवी, भोलाराम महतो, कमरुद्दीन अंसारी, मुमताज अंसारी, भुवनेश्वर महतो, चंद्रशेखर महतो, शेखर महतो, हेमलाल मरांडी, भुवनेश्वर मुर्मू, हेमलाल महतो, सुनील कानू, विजय महतो, लालमोहम्मद अंसारी आदि उपस्थित थे। 

चेन्नई एयरपोर्ट से शाम पांच बजे उड़ान भरे शिक्षा मंत्री

रांची लाने चार्टर्ड विमान से चेन्नई पहुंचे रिम्स के डॉक्टरों की टीम ने मंत्री का स्वास्थ्य जांच किया। इसके बाद चेन्नई के एमजीएम हॉस्पिटल में रांची रिम्स के क्रिटिकल केयर के विभागाध्यक्ष डॉ पीके भट्टाचार्य और मेडिसिन विभाग के डॉ अजीत डुंगडूंग एमजीएम चेन्नई के डॉक्टरों के साथ मंत्री के स्वास्थ्य संबंधी बातों को लेकर मंत्रणा की। शिक्षा मंत्री को लेकर विमान पांच बजे चेन्नई से उड़ान भरा, संभावना है कि मौसम साफ रहने पर शाम 7:15 बजे तक रांची पहुंचेंगे। रांची स्थित उनके पूरे आवास में रिम्स प्रबंधन द्वारा सैनिटाइजर किया गया। जिस कमरे में वे रहेंगे उसे व्यवस्थित किया गया है।

अभी रांची में रहेंगे शिक्षा मंत्री

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो डुमरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह फिलहाल डुमरी नहीं आएंगे। रांची में ही रहकर स्वास्थ्य लाभ करेंगे। डुमरी गिरिडीह जिले के तहत आता है। जबकि महतो का घर बोकारो जिले के भंडारडीह गांव में है।

chat bot
आपका साथी