भाई के बाद झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साला का निधन, जीतपुर गांव में पसरा मातम Dhanbad News

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साला बोधराम महतो का निधन हो रहा है। उनमें कोरोना जैसे लक्षण थे। 15 दिनों से बोकारो के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को निधन हो गया। वह धनबाद के गोमो के जीतपुर गांव के रहने वाले थे।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 11:59 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 11:59 AM (IST)
भाई के बाद झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साला का निधन, जीतपुर गांव में पसरा मातम Dhanbad News
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साला बोधराम महतो ( फाइल फोटो)।

गोमो बाजार, जेएनएन। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साला 65 वर्षीय बोधराम महतो का निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार को बोकारो के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। कोरोना जैसे लक्षण थे। महतो के निधन की सूचना मिलते ही गोमो के जीतपुर गांव में मातम पसर गया। शाम को जमुनिया घाट पर महतो का अंतिम संस्कार किया गया। महतो के पुत्र अजय महतो ने बताया कि उनके पिता को सांस लेने में परेशानी थी। 15 दिनों से इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने माैत का कारण ह्रदय रोग बताया है।

झारखंड के शिक्षा मंत्री के लिए सदमा

बोधराम महतो का निधन झारखंडं के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के लिए गहरा सदमा है। एक सप्ताह पहले झारखंड के शिक्षा के भाई वासुदेव महतो का रांची के मेडिका में निधन हो गया था। वह कोरोना से संक्रमित थे। वासुदेव बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के तारमी पंचायत के मुखिया थे। 16 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका इलाज चल रहा था।

सात महीने से शिक्षा मंत्री चेन्नई में

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पिछले सात महीने से चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के देखरेख में इलाजरत हैं। वह 28 सिंतबर, 2020 को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें 19 अक्टूबर को एयरलिफ्ट कर चेन्नई भेजा गया। 10 नवंबर, 2020 को उनका लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया। इसके बाद से वह चेन्नई में ही हैं। इस बीच उनके भाई और साला का निधन हो गया। वह उनके लिए गहरा सदमा है। 

chat bot
आपका साथी