Hemant Soren: माता-पिता के साथ सीएम पहुंचे बोकारो के झोपड़ो गांव, वर-वधु को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन< राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन और रूपी सोरेन का संथाली रीति रिवाज से परिवार के सदस्यों ने स्वागत किया। पहले लोटा-पानी हुआ। इसके बाद एक-दूसरे का अभिवादन किया। सीएम ने भी अपने परंपरागत रीति रिवाज के अनुसार सभी का अभिवादन किया।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 11:47 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 09:16 PM (IST)
Hemant Soren: माता-पिता के साथ सीएम पहुंचे बोकारो के झोपड़ो गांव, वर-वधु को दिया आशीर्वाद
वर-वधू के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन और रूपी सोरेन ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, बोकारो। शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने मां रूपी सोरेन व पिता झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के साथ झोपड़ो गांव पहुंचे। यहां उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। साथ ही संथाली रीति रिवाज के अनुसार उन्होंने सभी रश्म को पूरा किया। मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गृह गांव रामगढ़ के नेमरा में उनकी चचेरी बहन आशा सोरेन की शादी बोकारो के झोपड़ो निवासी भोला मरांडी के साथ हुई थी। रीति के अनुसार आयोजित बहूभोज ( मैरिज पार्टी) में कन्या पक्ष के लोगाें को शामिल होना था। सीएम इसी निमित अपने माता-पिता के साथ यहां पहुंचे थे। उन्होंने वर-वधू को उपहार भी दिया। इसके बाद आए हुए अतिथियों से मिलकर वापस हेलिकाप्टर से रांची के लिए प्रस्थान कर गए ।

संथाली रीति रिवाज से हुआ सीएम का स्वागत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन और रूपी सोरेन का संथाली रीति रिवाज से परिवार के सदस्यों ने स्वागत किया। पहले लोटा-पानी हुआ। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने एक दूसरे को अभिवादन किया। सीएम ने भी अपने परंपरागत रीति रिवाज के अनुसार सभी का अभिवादन किया।

सीएम के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

मुख्यमंत्री के बोकारो आगमन पर झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं उत्साहित दिखे। वे मुख्यमंत्री का स्वागत करने का आतुर दिखे। मुख्यमंत्री पश्चिमी सिंहभूम से हवाई मार्ग से बोकारो पहुंचे। यहां बनाए गए अस्थाई हेलीपैड से भोला मरांडी के घर पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, मंटू यादव मनोज हेम्ब्रम, मटुक लाल किस्कू, मदन मोहन महतो, अशोक मुर्मू, मोहन मुर्म, जय नारायण महतो, चंदू सिंह मुंडा, शांति सोरेन ,फिरदौस अंसारी, सहित पूरे जिले के कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। चूंकि यह मुख्यमंत्री का पारिवारिक दौरा था। इसलिए यहां उन्होंने मीडिया से बात नहीं की और निकल गए।

chat bot
आपका साथी