Jharkhand Assistant Police Movement: सिंदरी के विधायक ने घायल सहायक पुलिसकर्मियों से की मुलाकात, हेमंत सरकार को बताया तानाशाह

भाजपा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल मोरहाबादी मैदान में जाकर घायल सहायक पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। इसमें विधायक भानु प्रताप शाही इन्द्रजीत महतो अमित मंडल और किशुन दास शामिल थे।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:57 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 10:57 PM (IST)
Jharkhand Assistant Police Movement: सिंदरी के विधायक ने घायल सहायक पुलिसकर्मियों से की मुलाकात, हेमंत सरकार को बताया तानाशाह
Jharkhand Assistant Police Movement: सिंदरी के विधायक ने घायल सहायक पुलिसकर्मियों से की मुलाकात, हेमंत सरकार को बताया तानाशाह

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assistant Police Movement  रांची के मोरहाबादी मैदान में चल रहे सहायक पुलिस कर्मियों के आंदोलन के खिलाफ झारखंड सरकार के रवैये और पुलिस लाठीचार्ज की सिंदरी के भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो ने तल्ख शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा है कि हेमंत सरकार के नेतृत्व में झारखंड में चल रही झामुमो गठबंधन सरकार का असली चेहरा धीरे-धीरे सामने आ रहा है। सहायक पुलिसकर्मियों पर जिस क्रूर तरीके से लाठीचार्ज किया गया उससे साफ है कि हेमंत सरकार तानाशाह हो गई है। लाठीचार्ज के दाैरान महिला सहायक पुलिस और उनके छोटे-छोटे बच्चों को भी नहीं छोड़ा गया। उन्हें भी लाठियों से पीटा गया। 

शुक्रवार को सहायक पुलिसकर्मियों पर रांची पुलिस ने लाठीचार्ज किया गया था। शनिवार को भाजपा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल मोरहाबादी मैदान में जाकर घायल सहायक पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के विधायक भानु प्रताप शाही, विधायक इन्द्रजीत महतो , विधायक अमित मंडल,विधायक किशुन दास शामिल थे। विधायकों ने सहायक पुलिसकर्मियों को आश्वत किया कि वे उनके साथ हैं। विधानसभा में मामले को उठाएंगे। सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो ने आंदोलन में शामिल धनबाद के घायल सहायक पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। धनबाद में 65 से ज्यादा सहायक पुलिसकर्मी में हैं जो आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं।

भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के समय हेमंत सोरेन ने रोजगार देने का वादा किया था। सत्ता में आने के बजाय रोजगार देने के बजाय छीन रहे हैं। उन्होंने कहा है कि सहायक पुलिसकर्मी झारखंड के गांव-देहात के लोग हैं। भाजपा सरकार ने इन्हें नियोजित किया था। अब हेमंत सरकार सहायक पुलिसकर्मियों को हटाना चाह रही है। भाजपा ऐसा होने नहीं देगी। 

chat bot
आपका साथी