दूधिया रोशनी से जगमगाएगी झरिया-सिन्दरी सड़क, 700 पोल पर नगर निगम लगा रहा एलईडी लाइट

झरिया-सिन्दरी मुख्य मार्ग पर वर्षों से पसरा अंधेरा अब छंटने वाला है। इसके लिए धनबाद नगर निगम ने झरिया कतरास मोड़ से लेकर सिंंदरी के डोमगड़ तक करीब 700 एलईडी लाइट लगाने की योजना तैयार की है। क्षेत्र में एलईडी लाइट लगाने का काम शुरू भी हो गया है।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 12:36 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 12:36 PM (IST)
दूधिया रोशनी से जगमगाएगी झरिया-सिन्दरी सड़क, 700 पोल पर नगर निगम लगा रहा एलईडी लाइट
काम भी लगभग अब पूरा होने को है।

संवाद सहयोगी, चासनाला: झरिया-सिन्दरी मुख्य मार्ग पर वर्षों से पसरा अंधेरा अब छंटने वाला है। इसके लिए धनबाद नगर निगम ने झरिया कतरास मोड़ से लेकर सिंंदरी के डोमगड़ तक करीब 700 एलईडी लाइट लगाने की योजना तैयार की है। क्षेत्र में एलईडी लाइट लगाने का काम शुरू भी हो गया है। रात में सड़कें दूधिया रोशनी से चकाचौंध होंगी। इससे राहगीरों व लोगो को काफी फायदा होगा। लाइट लगने से लोगों में खुशी की लहर है।

देवघर की एजेंसी को मिला लाइट लगाने का काम: झरिया-सिन्दरी मुख्य सड़क मार्ग के अधिकांश हिस्‍से में वर्षों से अंधेरा पसरा हुआ था। इसे दूर करने की मांग स्थानीय लोग करते आ रहे थे। लोगों की मांगों को ध्यान में रखकर व अंधेरे से राहत देने के लिए धनबाद नगर निगम की ओर से एलईडी लाइट लगाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए निगम ने देवघर की तिरुपति इंटरप्राइजेज को काम आवंटित किया था। काम भी लगभग अब पूरा होने को है। सूत्रों की मानें तो एक सप्ताह के अंदर सड़कों पर लगी सभी लाइटों से झरिया सिन्दरी मुख्य मार्ग जगमग करने लगेगा। कहीं कही बाजारों में सड़कों के दोनों किनारों पर लाइटें लगाई गई हैं। कुछ स्थानो पर लाइट को चालू कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों के साथ राहगीरों ने भी इसे नगर निगम का बेहतर प्रयास बताया है। कहा कि सड़क किनारे लाइटें लगने से काफी अच्छा लग रहा है। दुर्घटना व आपराधिक घटनाओं में भारी कमी आएगी। मालूम हो कि इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही 2 घंटे जारी रहती है, लेकिन अंधेरे का फायदा उठा कर चोर-उचक्‍के अक्‍सर राहगीरों को परेशान करते रहते थे।

chat bot
आपका साथी