एक माह से अधिकारी विहीन है झरिया अंचल कार्यालय

झरिया झरिया अंचल कार्यालय एक माह से अधिकारी विहीन हो गया है। यहां के पूर्व अंचलाधिकारी राजेश कुमार का हजारीबाग में स्थानांतरण होने के बाद किसी भी अधिकारी की नियुक्ति जिला प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। इससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 11:52 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 11:52 PM (IST)
एक माह से अधिकारी विहीन है झरिया अंचल कार्यालय
एक माह से अधिकारी विहीन है झरिया अंचल कार्यालय

जासं, झरिया : झरिया अंचल कार्यालय एक माह से अधिकारी विहीन हो गया है। यहां के पूर्व अंचलाधिकारी राजेश कुमार का हजारीबाग में स्थानांतरण होने के बाद किसी भी अधिकारी की नियुक्ति जिला प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। इससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगभग पांच लाख की आबादी वाले झरिया अंचल क्षेत्र के इस कार्यालय में किसी पदाधिकारी के नहीं होने से कार्य पर असर पड़ रहा है। शादी-विवाह के लिए लोगों को अनुमति नहीं मिल रही है। झरिया अंचल में किसी अधिकारी के नहीं होने से यहां कार्यरत कर्मी भी मनमानी कर रहे हैं। कार्यालय देर से आकर जल्दी चले जाते हैं। कोई देखने वाला नहीं है। यहां का कामकाज बाधित हो रहा है। आम लोग और छात्र आय, आवासीय, जाति प्रमाण पत्र के लिए रोज कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं जमीन की रसीद काटने का काम भी ठप पड़ा हुआ है। कोयरीबांध की वृद्ध ललिता देवी ने कहा कि कई माह से वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही है। कार्यालय आने पर कोई अधिकारी और कर्मचारी नहीं मिलते हैं। कार्यालय आकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं इस संबंध में कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारी नहीं हैं। हम क्या कर सकते हैं। झरिया अंचल के पूर्व अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि हम तो हजारीबाग में अपना पदभार ग्रहण कर लिए हैं। झरिया में जल्द नया अंचलाधिकारी की नियुक्ति जिला प्रशासन की ओर से ही की जाएगी।

chat bot
आपका साथी