रिसोर्स शिक्षक, थेरेपिस्ट के मानदेय में वृद्धि की मांग विस में उठेगी : पूर्णिमा

झारखंड रिसोर्स शिक्षक/थेरेपिस्ट संघ का प्रतिनिधिमंडल अपनी सात वर्षों से लंबित मांगों को रखा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:00 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 08:00 PM (IST)
रिसोर्स शिक्षक, थेरेपिस्ट के मानदेय में वृद्धि की मांग विस में उठेगी : पूर्णिमा
रिसोर्स शिक्षक, थेरेपिस्ट के मानदेय में वृद्धि की मांग विस में उठेगी : पूर्णिमा

जासं, झरिया : झारखंड रिसोर्स शिक्षक/थेरेपिस्ट संघ का प्रतिनिधिमंडल अपनी सात वर्षों से लंबित मांगों को लेकर सत्तारूढ़ दल झारखंड सरकार की सचेतक सह झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह से रविवार को मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल रिसोर्स शिक्षक, फिजियोथेरेपिस्टों ने कहा कि हमलोग राज्य के प्रत्येक प्रखंड के छह से आठ सौ दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा, पुनर्वास का कार्य मात्र दो या तीन लोग मिलकर संभालते हैं। इसके बावजूद सात वर्षों से मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई है। विधायक के समक्ष मानदेय वृद्धि, चिकित्सा सुविधा, समूह बीमा, पीए़फ कटौती, ईएल की सुविधा, सेवा नियमितीकरण, आदि मांगों को रखा। विधायक पूर्णिमा ने कहा कि 16 दिसंबर से चालू विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को जरूर उठाऊंगी। प्रतिनिधिमंडल में डाक्टर मनोज सिंह, रौशन कुमारी, डाक्टर अरविद सिंह, पूनम सिन्हा, डाक्टर लक्ष्मण सिंह, अवनीश त्रिपाठी, डाक्टर मुस्तफा अंसारी, अक्षय कुमार, फहीम अंसारी, वीणा कुमारी, किरण कुमारी, ज्योति कुमारी, देवेन महतो आदि थे।

chat bot
आपका साथी