साफ हुआ दामोदर का पानी, झरिया में आंशिक जलापूíत

झरिया/जामाडोबा झमाडा जामाडोबा जल संयंत्र के पास दामोदर नदी में तैलीय पदार्थ से पानी के साफ होने के बाद अधिकारियों व कर्मियों ने राहत की सांस ली है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 02:27 AM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:32 AM (IST)
साफ हुआ दामोदर का पानी, झरिया में आंशिक जलापूíत
साफ हुआ दामोदर का पानी, झरिया में आंशिक जलापूíत

झरिया/जामाडोबा : झमाडा जामाडोबा जल संयंत्र के पास दामोदर नदी में तैलीय पदार्थ से पानी के साफ होने के बाद अधिकारियों व कर्मियों ने राहत की सांस ली है। झरिया शहर व आसपास के इलाकों में तीसरे दिन शाम को आंशिक जलापूíत जामाडोबा जल संयंत्र से की गई। लोगों को भी पानी मिलने से थोड़ी राहत मिली है। झमाडा के कर्मियों का कहना है की गुरुवार की सुबह नौ एमजीडी फिल्टर प्लांट में जल भंडारण किया गया। ताकि पुटकी आदि क्षेत्रों में जलापूíत किया जा सके। इस क्षेत्र में मुख्यमंत्री के प्रोग्राम को लेकर यह निर्णय लिया गया। दोपहर में 12 एमजीडी फिल्टर प्लांट में जल भंडारण कर जामाडोबा, फुसबंगला, जियलगोरा, डिगवाडीह में आंशिक जलापूíत की गई। वहीं झरिया शहर में शाम को आंशिक जलापूíत की गई। कर्मियों ने कहा कि शुक्रवार से जलापूíत सामान्य हो जाएगी।

मालूम हो कि चंद्रपुरा थर्मल पावर से दो दिन पूर्व फर्नेश ऑयल के बहने से दामोदर नदी का पानी तेल युक्त हो गया था। जामाडोबा जल संयंत्र तक नदी में तरल पदार्थ आ गया था। इस कारण झमाडा के अधिकारियों के निर्देश पर कर्मियों ने दो दिनों तक झरिया शहर व इसके आसपास इलाकों में खतरे की आशंका को लेकर जलापूíत रोक दी थी।

..

दामोदर नदी का जल पूरी तरह से साफ हो गया है। तीसरे दिन गुरुवार को पहले पुटकी क्षेत्र में पानी की आपूíत जामाडोबा जल संयंत्र से की गई। इसके बाद शाम को झरिया शहर व आसपास के इलाकों में जलापूíत की गई।

- पंकज झा, एसडीओ जामाडोबा जल संयंत्र

chat bot
आपका साथी