UPSC Civil Services 2020 Results Declared, झरिया के यश जालुका ने हासिल किया चाैथा स्थान

UPSC Civil Services 2020 Results Declared संघ लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को सिविल सर्विसेज परीक्षा 2020 का अंतिम परिणाम जारी किया। धनबाद के झरिया के रहने वाले यश जालुका ने चाैथा स्थान हासिल किया है। यह धनबाद के लिए गर्व की बात है।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 10:12 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 10:49 PM (IST)
UPSC Civil Services 2020 Results Declared, झरिया के यश जालुका ने हासिल किया चाैथा स्थान
झरिया निवासी यश जालुका ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। UPSC Civil Services 2020 Exam का अंतिम परिणाम शुक्रवार को जारी हुआ। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से देश की ब्यरोक्रेसी में नियुक्ति के लिए कुल 761 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। झारखंड के धनबाद जिले के झरिया निवासी यश जालुका ने चाैथा स्थान हासिल किया है। यह धनबाद के गर्व की बात है। यश ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 में चाैथा स्थान हासिल कर देश में धनबाद का नाम रोशन किया है। यश की सफलता की जानकारी जैसे ही झरिया में उनके स्वजनों के बीच पहुंची सभी खुशी से उछल पड़े। झरिया के लोग जालुका परिवार को बधाई दे रहे हैं।

यश के पिता व्यवसायी

झरिया निवासी यश जालुका व्यवसायी परिवार से आते हैं। उनके पिता मनोज जालुका एवं चाचा महावीर जालुका का झरिया के लक्ष्मीणियां मोड़ में राशन की दुकान है। झरिया के पोद्दारपाड़ा स्थित मछलीपट्टी में घर है। यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2020 परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद जालुका परिवार में खुशी की लहर दाैड़ गई। इससे पहले 2011 में झरिया के अजय कटेसरिया ने यूपीएससी की परीक्षा में 28वां स्थान प्राप्त किया था। 

शुभम कुमार ने किया टाप

यूपीएससी सिविल सर्विसेज मुख्य 2020 परीक्षा में शुभम कुमार ने टाप किया है। जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। चाैथे स्थान पर झरिया के यश जालुका हैं। उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

बाघमारा के शुभम ने हासिल किया 133वां स्थान

धनबाद के बाघमारा बाजार निवासी शुभम खण्डेलवाल ने यूपीएससी में 133 वॉ रेंक लाकर सफलता हासिल किया हैं। शुभम ने यह सफलता पांचवी बार मे हासिल किया है। शुभम अभी दिल्ली गुड़गांव में है। वे मोबाइल पर जानकारी देते हुए बताया कि 10वीं परीक्षा डीएवी बरोरा से 94 % लेकर हासिल किया था। 12वीं परीक्षा डीपीएस बोकारो से पास किया था। वर्ष 2010 में में आइआइटी रूड़की से मेकनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद कुछ दिनों तक दिल्ली में जॉब किया। शुभम का लक्ष्य कुछ और था। इसलिए दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी में लग गए। शुभम ने सफलता का श्रेय मातापिता को दिया है। उन्होंने बताया कि 3 सितम्बर फाइनल साक्षात्कार हुआ था। शुभम रामअवतार खण्डेलवाल व चम्पा देवी के पौत्र है।

chat bot
आपका साथी