तीन अक्टूबर को जेईई एडवांस, धनबाद से 150 छात्र देंगे परीक्षा

धनबाद जेईई मेन की कामन रैंक लिस्ट जारी हो चुकी है। अब बारी जेईई एडवांस की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 06:23 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 06:23 PM (IST)
तीन अक्टूबर को जेईई एडवांस, धनबाद से 150 छात्र देंगे परीक्षा
तीन अक्टूबर को जेईई एडवांस, धनबाद से 150 छात्र देंगे परीक्षा

धनबाद : जेईई मेन की कामन रैंक लिस्ट जारी हो चुकी है। अब बारी जेईई एडवांस की है। इसमें शामिल होने के बाद छात्र अपने रैंक के आधार पर मनपसंद आइआइटी में पसंद की ब्रांच के साथ एडमिशन ले पाएंगे। जेईई एडवांस का आयोजन तीन अक्टूबर रविवार को होगा। पेपर-1 सुबह नौ से 12 और पेपर-2 दोपहर ढाई से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा। इसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 20 सितंबर शाम पांच बजे तक छात्र जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट जेईई एडीपी डाट एनआइसी डाट इन पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसकी फीस अगले दिन 21 सितंबर शाम पांच बजे तक जमा करनी होगी। धनबाद से 150 छात्र जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होंगे। इस बार जेईई एडवांस का आयोजन आइआइटी खड़गपुर की ओर से किया जा रहा है। देश के 23 आइआइटी में 16053 सीटों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस बार देशभर से ढाई लाख छात्र जेई एडवांस में शामिल होंगे। आइआइटी आइएसएम धनबाद की बात करें तो इस सत्र में बीटेक में 1125 संभावित सीटें होंगी। पिछले वर्ष ही 173 सीटें बढ़ाई गयी थीं।

---------------------

जेईई एडवांस्ड की महत्वपूर्ण तिथियां

- एडमिट कार्ड डाउनलोड : 25 सितंबर से तीन अक्टूबर सुबह तक।

- परीक्षा तिथि : तीन अक्टूबर।

- प्रोविजनल आंसर की का आनलाइन डिस्पले : 10 अक्टूबर।

- छात्रों की ओर से आंसर की पर फीडबैक और टिप्पणियां : 10-11 अक्टूबर।

- फाइनल आंसर की जारी : 15 अक्टूबर।

- सीट एलोकेशन के लिए संभावित प्रक्रिया : 16 अक्टूबर

---------------------

लड़कियों के लिए 225 और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए 112

आइआइटी धनबाद में लड़कियों के लिए पहले सुपर न्यूमरेरी कोटा पहले 17 फीसद था। पिछले वर्ष ही इसे बढ़ाकर 20 फीसद कर दिया गया है। ईडब्ल्यूएस में तीन फीसद को बढ़ाकर अब 10 फीसद किया गया है। सुपर न्यूमरेरी कोटा में लड़कियों के लिए 225 सीटें तथा आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए 112 सीटें होंगी। देश के सभी आइआइटी में लड़कों की तुलना में लड़कियों का अनुपात बेहतर करने के लिए वर्ष 2017 से सुपर न्यूमरेरी कोटा निर्धारित करते हुए प्रत्येक वर्ष सीटें बढ़ाई जा रही थी।

chat bot
आपका साथी