JEE Advanced 2021 admit card: तीन अक्टूबर को परीक्षा, आज दस बजे से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

जेईई एडवांस परीक्षा 2021 में धनबाद से लगभग 150 छात्र शामिल होंगे। जेईई एडवांस की परीक्षा देने के बाद छात्र रैंक के आधार पर मनपसंद आइआइटी में अपनी पसंद के ब्रांच के साथ एडमिशन ले पाएंगे। जेईई एडवांस का आयोजन तीन अक्टूबर रविवार को होगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:52 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:17 AM (IST)
JEE Advanced 2021 admit card: तीन अक्टूबर को परीक्षा, आज दस बजे से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
3 अक्टूबर को होगी जेईई एडवांस की परीक्षा ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। देश के 23 आइआइटी में 16053 सीटों के लिए जेईई एडवांस की परीक्षा तीन अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। आज सुबह दस बजे से जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेशपत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। धनबाद से लगभग 150 छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। जेईई एडवांस की परीक्षा देने के बाद छात्र रैंक के आधार पर मनपसंद आइआइटी में अपनी पसंद के ब्रांच के साथ एडमिशन ले पाएंगे। जेईई एडवांस का आयोजन तीन अक्टूबर रविवार को होगा। पेपर-1 सुबह नौ से 12 और पेपर-2 दोपहर ढाई से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा।

आयोजन आइआइटी खड़गपुर के हाथ में

इस बार जेईई एडवांस का आयोजन आइआइटी खड़गपुर की ओर से किया जा रहा है। देशभर से ढाई लाख छात्र जेई एडवांस में शामिल होंगे। आइआइटी आइएसएम धनबाद की बात करें तो इस सत्र में बीटेक में 1125 संभावित सीटें हैं। पिछले वर्ष ही 173 सीटें बढ़ाई गयी थीं। यह बढ़ोतरी लड़कियों के लिए बने सुपर न्यूमरेरी कोटा व ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) में की गई थी। आइआइटी धनबाद में लड़कियों के लिए पहले सुपर न्यूमरेरी कोटा पहले 17 फीसदी था, पिछले वर्ष ही इसे बढ़ाकर 20 फीसद कर दिया गया है। ईडब्ल्यूएस में तीन फीसदी को बढ़ाकर अब 10 फीसद किया गया है। सुपर न्यूमरेरी कोटा में लड़कियों के लिए 225 सीटें तथा आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए 112 सीटें होंगी।

जेईई एडवांस्ड की महत्वपूर्ण तिथियां

एडमिट कार्ड डाउनलोड : 25 सितंबर सुबह दस बजे से तीन अक्टूबर सुबह नौ बजे तक। परीक्षा तिथि : तीन अक्टूबर। प्रोविजनल आंसर की का ऑनलाइन डिस्पले : 10 अक्टूबर। छात्रों की ओर से आंसर की पर फीडबैक और टिप्पणियां : 10-11 अक्टूबर। फाइनल आंसर की जारी : 15 अक्टूबर। सीट एलोकेशन के लिए संभावित प्रक्रिया : 16 अक्टूबर
chat bot
आपका साथी