Dhanbad: 12 सूत्री मांगों को लेकर जीएम से मिले जनता मजदूर संघ बच्चा गुटके सदस्य

12 सूत्री मांगों के समर्थन में जनता मजदूर संघ के बुधवार को आहूत धरना के पूर्व ही क्षेत्रीय जीएम कक्ष में प्रबंधन के साथ वार्ता की। उसके बाद आंदोलन स्थगित हुआ। कार्यों का क्रियान्वयन नहीं होने से रोष दिखा।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 05:51 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:25 PM (IST)
Dhanbad: 12 सूत्री मांगों को लेकर जीएम से मिले जनता मजदूर संघ बच्चा गुटके सदस्य
जनता मजदूर संघ के लोगों ने किया जीएम से संपर्क। (जागरण)

संवाद सहयोगीपुटकी : 12 सूत्री मांगों के समर्थन में जनता मजदूर संघ(बच्चा गुट) के बुधवार को आहूत धरना के पूर्व ही क्षेत्रीय जीएम कक्ष में संघ की प्रबन्धन के साथ वार्ता के पश्चात आंदोलन स्थगित हो गया। मांगो में मुख्य रूप से पूर्व में जीएम से हुई वार्ता के क्रियान्वयन नहीं होने से संघ के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया। मांगो में मुख्य रूप से आवासों में म्यूच्यूअल करने का आदेश, पूर्व कर्मी अक्षयवर प्रसाद के ग्रेच्युटी भुगतान अभिलंब करने, कुसतौर क्षेत्रीय अस्पताल के सीएमओ के मनमानी रवैये पर रोक लगाने आदि अन्य मांगे शामिल है। सभी मांगों पर प्रबंधन ने जल्द सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।वार्ता में जीएम प्रणव कुमार मिश्र,एपीएम बीआर टुड्डू के अलावे संघ की ओर से संयुक्त महामंत्री योगेन्द्र प्रताप सिंह, केन्द्रीय सचिव अरविंद सिंह, केन्द्रीय उपाध्यक्ष सुग्रीव सिंह,जटा शंकर सिंह, सुधीर सिंह, श्रवण पासवान,शंकर यादव, शंकर प्रसाद, हरेन्द्र यादव, राजा राम यादव, दिपक कुमार,बसंत निसलन, मो आलम, रामचंद्र सिंह, तारा चंद यादव, बी आर के पासवान, कलेश्वर दास, राम प्रसाद चौहान गौतम गांगुली आदि मौजूद थे। वहीं विधि–व्यवस्था को लेकर पुटकी इंस्पेक्टर सरोज कुमार सिंह दलबल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी