JBCCI-11: पूर्व विधायक संजीव जेल में तो सिद्धार्थ के लिए खुला रास्ता, एचएमएस की तरफ से करेंगे प्रतिनिधित्व

JBCCI-11 चार केंद्रीय श्रमिक संगठनों में अब सिर्फ भारतीय मजदूर संघ ही बच गया है। संघ से संबद्ध अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुधीर घुर्डे ने बताया कि मंगलवार को उनकी सूची भी जारी हो जाएगी। इसे कोल इंडिया प्रबंधन को भेज दिया जाएगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 07:59 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 07:59 AM (IST)
JBCCI-11: पूर्व विधायक संजीव जेल में तो सिद्धार्थ के लिए खुला रास्ता, एचएमएस की तरफ से करेंगे प्रतिनिधित्व
जनता मजदूर संघ नेता सिद्धार्थ गाैतम ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। कोयला वेतन समझौते के लिए गठित होने जा रहे 11वें जेबीसीसीआइ में बीसीसीएल कोटे से हिंद मजदूर सभा (HMS) की ओर से झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह नहीं होंगे। सिंह के स्थान पर उनके छोटे भाई सिद्धार्थ गाैतम जेबीसीसीआइ में जनता मजदूर संघ का प्रतिनिधित्व करेंगे। हिंद मजदूर सभा से जनता मजदूर संघ जुड़ा हुआ है। झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह लंबे समय से जेल में हैं। फिलहाल उनके निकलने की भी संभावना नहीं है। इसीलिए हिंद मजदूर सभा ने उनके भाई के नाम को आगे बढ़ाया है। 

जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के संयुक्त महामंत्री सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह जेबीसीसीआइ-11 की बैठक में हिंद मजदूर सभा की ओर से भाग लेंगे। एचएमएस ने सोमवार को अपने प्रतिनिधियों की सूची जारी कर दी है। प्रमुख सदस्यों में नाथूलाल पांडेय, शिवकांत पांडे, शिवकुमार यादव व सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह रखे गए हैं। वहीं वैकल्पिक सदस्यों में रियाज अहमद, माधव प्रसाद अग्निहोत्री, राजेश कुमार ङ्क्षसह व राघवन रघुनंदन का नाम जारी किया गया है। इन सभी का नाम कोल इंडिया प्रबंधन को भेज दिया गया है। वहीं बच्चा गुट से किसी को शामिल नहीं किए जाने से एक गुट में रोष भी देखा जा रहा है।

भामसं आज जारी करेगी सूची

चार केंद्रीय श्रमिक संगठनों में अब सिर्फ भारतीय मजदूर संघ ही बच गया है। संघ से संबद्ध अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुधीर घुर्डे ने बताया कि मंगलवार को उनकी सूची भी जारी हो जाएगी। इसे कोल इंडिया प्रबंधन को भेज दिया जाएगा। एटक व सीटू ने पहले ही प्रतिनिधियों की सूची भेज दी है। सीटू से धनबाद से पूर्व विधायक अरूप चटर्जी का नाम शामिल किया गया है। देखना है भामसं धनबाद से किसी को प्रतिनिधित्व देता है अथवा नहीं।

ददई गुट ने भी भेजा नाम

इधर कोल इंडिया की ओर से इंटक को पत्र नहीं भेजे जाने के बावजूद भी रेड्डी गुट ने अपनी ओर से चार-चार प्रतिनिधियों का नाम प्रबंधन को भेज दिया था। इसमें बेरमो विधायक कुमार जयमंगल व धनबाद से एकमात्र ललन चौबे का नाम शामिल था। अब इंटक ददई गुट ने भी अपने प्रतिनिधियों का नाम जारी किया है और उनकी सूची कोल इंडिया को भेजने की बात कही है। ददई गुट से छह-छह सदस्यों का नाम जारी किया गया है, जबकि जेबीसीसीआइ में इंटक को चार-चार सीटें ही मिलती हैं। जिन प्रतिनिधियों का नाम जारी किया गया है, उनमें प्रमुख सदस्यों में धनबाद के पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे, एनजी अरुण, कालीचरण यादव, डॉ. आरएन चौबे, मिथिलेश दुबे व बेचन राम शामिल हैं। वहीं वैकल्पिक सदस्यों में आनंद दुबे, अभय कुमार दुबे, सुरेंद्र कुमार पांडेय, विकास कुमार ङ्क्षसह, जे भोक्ता व इसराफिल अंसारी का नाम शामिल है।

chat bot
आपका साथी