पूर्व विधायक संजीव सिंह के पक्ष में उतरा जनता मजदूर संघ, कहा प्रशासन कर रही मनमानी Dhanbad News

जनता मजदूर संघ कुंती गुट के संयुक्त महामंत्री संजीव सिंह को प्रशासन के द्वारा षडयंत्र के तहत धनबाद से दुमका जेल शिफ्ट किये जाने का विरोध किया है। पूर्व विधायक संजीव सिंह के पक्ष में जनता मजदूर संघ के कार्यकर्ता भी गोलबंद होने लगे हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 05:54 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 07:00 PM (IST)
पूर्व विधायक संजीव सिंह के पक्ष में उतरा जनता मजदूर संघ, कहा प्रशासन कर रही मनमानी Dhanbad News
पूर्व विधायक संजीव सिंह के पक्ष में जनता मजदूर संघ के कार्यकर्ता भी गोलबंद होने लगे हैं। (जागरण)

 धनबाद, जेएनएन : जनता मजदूर संघ कुंती गुट के संयुक्त महामंत्री संजीव सिंह को प्रशासन के द्वारा षडयंत्र के तहत धनबाद से दुमका जेल शिफ्ट किये जाने का विरोध किया है। पूर्व विधायक संजीव सिंह के पक्ष में जनता मजदूर संघ के कार्यकर्ता भी गोलबंद होने लगे हैं। 

बीसीसीएल सीवी एरिया से जुड़े यूनियन के नेताओं ने कहा कि प्रशासन सत्ता पक्ष के नेताओं के इशारे पर कार्य किया।जब संजीव सिंह को इलाज की जरूरत थी। उसे दूसरे जेल में शिफ्ट कर दिया। इस दौरान टीएन पांडे ने कहा कि यूनियन प्रशासन से मांग करता है कि संजीव सिंह को पुनः धनबाद जेल शिफ्ट किया जाय अन्यथा यूनियन 25 फरवरी  धनबाद के प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय का घेराव करेगी। उस्मान मियां ने कहा कि यह सरासर अन्याय है। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए जब पूरा मामला की सुनवाई धनबाद में नाले में हो रही है , तो ऐसे में दुमका क्यों सेट किया गया सरकार के दबाव में एकतरफा कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

 इस दौरान शफिर खान, बिश्वजीत बाउरी, गिरधारी यादव,दयामय उपाध्याय,धीरेंद्र सिंह,प्रताप पोलाई,अखिलेश राय, रंजीत पासवान,शमीम अंसारी,धर्मेंद्र राउत, अजित सोनी,धीरज पांडे, रणविजय यादव सहित अन्य उपस्थित थे।फोटो

chat bot
आपका साथी