कोरोना ने पकड़ा तो हनीमून के बजाय कोविड अस्पताल पहुंचा सिपाही, थाना सील; शादी पार्टी में शरीक पुलिसकर्मी खौफजदा

Jamtara Coronavirus बागडेहरी थाना का वायरलेस ऑपरेटर पॉजिटिव मिला है। पुष्टि के बाद उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह गया से शादी कर लौटा था। थाना भी सील कर दिया गया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 12:31 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 12:31 PM (IST)
कोरोना ने पकड़ा तो हनीमून के बजाय कोविड अस्पताल पहुंचा सिपाही, थाना सील; शादी पार्टी में शरीक पुलिसकर्मी खौफजदा
कोरोना ने पकड़ा तो हनीमून के बजाय कोविड अस्पताल पहुंचा सिपाही, थाना सील; शादी पार्टी में शरीक पुलिसकर्मी खौफजदा

जामताड़ा, जेएनएन। झारखंड के जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड स्थित बागडेहरी थाना का एक सिपाही (wireless operator) शादी के बाद हनीमून की तैयारी में था। वह बिहार के गया जिले से शादी कर थाना लाैटा। थाने में पुलिसकर्मियों को शादी की पार्टी दी। इस बीच उसकी कोरोना जांच हुई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो वह कोविड-19 अस्पताल पहुंच गया। हूनीमून जाने की तैयारी धरी की धरी रह गई। दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए थाना को सील कर दिया गया। कोरोना संक्रमण की आशंका से शादी की पार्टी में शरीक हुए तमाम पुलिसकर्मी खौफजदा है। 

कुंडहित प्रखंड के बागडेहरी थाना का वायरलेस ऑपरेटर पॉजिटिव मिला है। शनिवार की रात पुष्टि होने के बाद उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह गया से शादी कर लौटा था। थाना भी सील कर दिया गया है।
रविवार को कुंडहित बीडीओ गिरिवर मिंज, इंस्पेक्टर देवेश कुमार भगत बागडेहरी थाना पहुंचे और सील किया। थाने के चार कर्मियों का नमूना लिया गया। थाना सील होने की जिले में पहली घटना है। अन्य कर्मियों की रिपोर्ट आने तक थाना में प्रवेश पर पाबंदी रहेगी।


चार जुलाई को वह गया से शादी कर लौटा था। छह की शाम थाना में पार्टी दी थी। सात को उसका स्वाब लिया गया था। थाना प्रभारी मुकेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। डीसी गणेश कुमार ने थाने की 200 मीटर की परिधि में सबका प्रवेश रोक दिया है। पूरे इलाके को सैनिटाइज करने की हिदायत दी है। थाना के सभी कर्मियों व मरीज के संपर्क में आनेवालों की जांच होगी। मुख्य क्षेत्र से तीन किमी से सात किमी की परिधि में बफर जोन बनाया गया है और सभी की जांच होगी।

chat bot
आपका साथी