Jamtara conversion case: कोरोना ने खोला दिल्ली से भगाई गई लड़की के धर्मांतरण का राज, भाजपा ने विधायक को घेरा

Jamtara conversion case देवघर जिले के मधुपुर का युवक बासु शेख दिल्ली के एक युवती को प्रेम जाल में फांसकर जामताड़ा लाया। जामताड़ा निबंधन कार्यालय में शादी के लिए आवेदन दिया।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 01:46 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 01:46 PM (IST)
Jamtara conversion case: कोरोना ने खोला दिल्ली से भगाई गई लड़की के धर्मांतरण का राज, भाजपा ने विधायक को घेरा
Jamtara conversion case: कोरोना ने खोला दिल्ली से भगाई गई लड़की के धर्मांतरण का राज, भाजपा ने विधायक को घेरा

जामताड़ा, जेएनएन। Jamtara conversion case दिल्ली की एक लड़की को भगाकर जामताड़ा लाने तथा निबंधन कार्यालय में शादी रचाने की कोशिश ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा नेताओं ने इसे शादी के जरिये धर्मपरिवर्तन का मामला बताते हुए एसपी अंशुमान कुमार से आरोपित बासु शेख के खिलाफ कार्रवाई करने व लड़की को सुरक्षा देने की मांग की है। इस पूरे मामले का खुलासा कोरोना ने किया है। लड़की की जांच कराई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकली। इसके बाद उसे क्वारंटाइन सेंटर भेजने की बात आई तो हंगामा शुरू हो गया। 

देवघर जिले के मधुपुर का युवक बासु शेख दिल्ली के एक युवती को प्रेम जाल में फांसकर जामताड़ा लेते आया। इस दौरान युवक ने देश में जारी लॉकडाउन का भी उल्लंघन किया। इसे लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला। साथ ही शादी के नाम पर कराए जा रहे धर्म परिवर्तन की जानकारी एसपी को दी गई। इसके बाद दिल्ली से भगाकर लाई गई युवती को जिला प्रशासन ने क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया। हालांकि, आरोपित व उसके परिवार को बिना किसी जांच के छोड़ दिया गया जबकि लड़की के लिए गए नमूने की जांच के क्रम में युवती कोरोना संक्रमित मिली। लड़की को अस्पताल ले जाने पर आरोपित युवक और उसके परिवार के लोगों ने कोविड-19 अस्पताल में हो-हंगामा भी किया था।

इधर भाजपा नेता विरेंद्र मंडल का आरोप है कि स्थानीय विधायक इरफान अंसारी लड़की की रिपोर्ट बदलवाने तथा युवती को मुक्त करने की दबाव बना रहे थे। जबकि कायदे से कोरोना पॉजिटिव मरीज को अलग आइसोलेशन वार्ड में रखा जाता है। साथ ही उसके संपर्क में आए हुए सभी लोगों का कोरोना जांच कराकर उन्हें क्वारंटाइन में रहना पड़ता है। भाजपा नेता मंडल का कहना है कि युवती को सुरक्षा दी जाए साथ ही उसके संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटाइन किया जाना चाहिए। 

chat bot
आपका साथी